Santosh Kumar | November 15, 2024 | 10:41 AM IST | 2 mins read
क्लैट हॉल टिकट पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा-दिन के निर्देश और अन्य विवरण शामिल हैं।
Download CLAT 2027 sample paper PDF with the latest exam pattern. Practice descriptive questions, improve accuracy, and strengthen your preparation for the upcoming CLAT exam.
Download Ebook
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) ने आज यानी 15 नवंबर को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एनएलयू की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in के माध्यम से क्लैट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। क्लैट 2025 परीक्षा 1 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। क्लैट 2025 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
New: CLAT Previous Year Question Paper with Solutions
CLAT 2027: Mock Test | Sample Papers
Admission Alert: Law Applications Open at Jindal Global Law School
क्लैट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। क्लैट हॉल टिकट पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा-दिन के निर्देश और अन्य विवरण शामिल हैं।
क्लैट प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों और भाग लेने वाले विधि विद्यालयों द्वारा प्रस्तावित विधि कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। क्लैट 2025 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रश्न पत्र में कुल 120 अंकों के लिए 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
परीक्षा की अवधि दो घंटे यानी 120 मिनट होगी। क्लैट पेपर में 5 सेक्शन अंग्रेजी भाषा, करंट अफेयर्स, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव टेक्निक्स से प्रश्न होंगे। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Also readCLAT 2025 Admit Card: क्लेट 2025 एडमिट कार्ड घोषित; सेक्शन-वाइज सिलेबस जानें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके क्लेट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
एनएलयू ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे प्रवेश प्रक्रिया और परीक्षा से संबंधित सभी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं। कंसोर्टियम ने कहा है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई जानकारी पर ही भरोसा करें।