ISB PGP YL: इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में 20 महीने का पीजीपी वाईएल कार्यक्रम शुरू, जीमैट,कैट स्कोर जरूरी
Saurabh Pandey | September 19, 2024 | 01:52 PM IST | 2 mins read
पीजीपी वाईएल पाठ्यक्रम सीमित कार्य अनुभव वाले विद्यार्थियों को एक बिजनेस डिजाइन लैब और इनोवेशन लैब के साथ प्रयोगात्मक अध्ययन प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें छात्रों को एक अनिवार्य दो महीने की समर इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा।
नई दिल्ली : इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) ने 2 साल तक के वर्क एक्सपीरियंस वाले लोगों के लिए 20 महीने का फुल टाइम एमबीए इक्विवेलेंट रेजिडेंशियल मैनेजमेंट प्रोग्राम- पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट फॉर यंग लीडर्स (पीजीपी वाईएल) शुरू किया है। यह एमबीए के समकक्ष एक रेजीडेंशियल मैनेजमेंट कार्यक्रम है।
आईएसबी के पीजीपी वाईएल कार्यक्रम के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्रों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव, यदि कोई हो, के विवरण के अलावा वैलिड जीमैट, जीआरई या कैट स्कोर सबमिट करना होगा।
रिसर्च पर आधारित इस पीजीपी वाईएल पाठ्यक्रम में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, डेटा, एनालिटिक्स कोर्स के साथ फाउंडेशनल बिजनेस प्रिंसिपल्स और छात्रों को इनोवेटिव प्रॉब्लम सॉल्वर्स के रूप में विकसित करने के लिए ग्लोबल पहलू शामिल किए गए हैं। यह पाठ्यक्रम बिजनेस के विकसित होते परिदृश्य और टेक्नोलॉजिकल प्रगति के अनुरूप डिजाइन किया गया है।
ISB PGP YL: प्रवेश प्रक्रिया-इंटरव्यू
पीजीपी वाईएल कार्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया में छात्रों की एकेडमिक एक्सीलेंस , आवेदन निबंध और परीक्षा स्कोर प्रदर्शन के आधार पर एक पर्सनल इंटरव्यू शामिल है। आईएसबी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों का इंटरव्यू बिजनेस प्रोफेशनल्स, शिक्षाविदों और वरिष्ठ पदों पर पूर्व छात्रों के एक पैनल द्वारा किया जाएगा।
ISB PGP YL: प्रोग्राम शुल्क
शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए पीजीपी वाईएल प्रोग्राम का शुल्क 21,65,000 रुपये+जीएसटी और आवास शुल्क 3,95,000 रुपये है। कक्षा के 40 से 50 प्रतिशत छात्रों को योग्यता एवं जरूरत के आधार पर छात्रवृत्ति दी जाएगी। मेरिट छात्रवृत्ति में योग्य विद्यार्थियों को ट्यूशन शुल्क में 100 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
Also read CAT 2024: कैट पंजीकरण का कल आखिरी दिन, जानें पात्रता, फीस; परीक्षा पैटर्न
छात्रों को मिलेगा इंटर्नशिप का अवसर
पीजीपी वाईएल पाठ्यक्रम सीमित कार्य अनुभव वाले विद्यार्थियों को एक बिजनेस डिजाइन लैब और इनोवेशन लैब के साथ प्रयोगात्मक अध्ययन प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें छात्रों को एक अनिवार्य दो महीने की समर इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। पीजीपी वाईएल प्रोग्राम में छात्रों को आईएसबी एवं अन्य सर्वोच्च इंटरनेशनल बी-स्कूल्स की मशहूर फैकल्टी की विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा।
नए पीजीपी वाईएल प्रोग्राम के बारे में प्रोफेसर मदन पिलुटला , डीन, आईएसबी ने कहा कि आईएसबी 2001 में अपनी शुरुआत से ही विश्वस्तर की मैनेजमेंट शिक्षा प्रदान कर रहा है और भारत एवं विश्व के लिए लीडर्स का निर्माण कर रहा है।
इंडस्ट्री के लीडर्स और नियोक्ताओं के साथ हमारी बातचीत में ऐसे युवा प्रोफेशनल्स की जरूरत सामने आई, जो सीधे ऐसे पदों पर काम कर सकें, जिनके लिए व्यवसायिक कौशल के साथ डेटा एवं टेक्नोलॉजी में गहरी विशेषज्ञता की जरूरत हो। इन आवश्यकताओं के अनुरूप हमने नए ग्रेजुएट्स एवं एंट्री लेवल प्रोफेशनल्स के लिए पीजीपी वाईएल प्रोग्राम को डिजाइन किया है।
अगली खबर
]BCECE Counselling 2024: बीसीईसीई राउंड 2 काउंसलिंग 24 सितंबर से bceceboard.bihar.gov.in पर होगी शुरू
BCECE Counselling 2024: बीसीईसीई राउंड 2 काउंसलिंग की डेट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार 24 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच