Indian Navy Recruitment 2024: भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती रजिस्ट्रेशन का कल अंतिम दिन, जानें प्रक्रिया, शुल्क
Santosh Kumar | August 1, 2024 | 12:32 PM IST | 1 min read
भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल है। साथ ही, शारीरिक मानक परीक्षण और पद की आवश्यकता के अनुसार स्किल टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली: भारतीय नौसेना द्वारा सिविलियन भर्ती 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो कल यानी 2 अगस्त को बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जो भारतीय नौसेना में नौकरी के अवसर तलाश रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट incet.cbt-exam.in के जरिए जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप बी और सी के कुल 741 विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है।
भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 295 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम श्रेणी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
Indian Navy Civilian Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं या बीएससी/डिप्लोमा कर चुके छात्र इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता की जांच कर सकते हैं। सिविलियन भर्ती 2024 के अंतर्गत अधिकांश पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है।
हालांकि, चार्जमैन मैकेनिक और वैज्ञानिक सहायक के पदों के लिए ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष है, जबकि फायरमैन और फायर इंजन ड्राइवर के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। आरक्षित वर्ग और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आयु में छूट दी गई है।
Indian Navy Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आसानी से भारतीय नौसेना भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट incet.cbt-exam.in पर जाएं।
- होम पेज पर, INCET-01/2024 लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर नए हैं तो Register पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
- इसके बाद, सिविलियन भर्ती 2024 के लिए आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक विवरण और दस्तावेज साइट पर अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]IBPS PO Recruitment 2024: आईबीपीएस पीओ, एमटी भर्ती पंजीकरण ibps.in पर शुरू, आवेदन की प्रक्रिया; परीक्षा तिथि
IBPS PO Recruitment 2024: आईबीपीएस पीओ, एमटी भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 1 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें