Saurabh Pandey | August 1, 2024 | 11:10 AM IST | 2 mins read
आईबीपीएस पीओ परीक्षा 2011 से हर वर्ष आयोजित की जा रही है और 2024 में यह 14वां संस्करण होगा। प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार चयन प्रक्रिया के 3 चरण होंगे।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (सीआरपी पीओ/एमटी) पदों पर भर्ती के लिए सामान्य भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन पंजीकरण आज यानी 1 अगस्त 2024 से शुरू कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तक है। उम्मीदवार इस दौरान आईबीपीएस पीओ आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ, एमटी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 अगस्त 2024 को कम से कम 20 वर्ष और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता की आवश्यकता होती है।
आईबीपीएस पीओ भर्ती परीक्षा 2024 एससी,,एसटी,पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये (जीएसटी सहित) है, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये (जीएसटी सहित) है।
आईबीपीएस पीओ, एमटी प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा तिथियां आईबीपीएस कैलेंडर 2024 जारी होने के साथ अधिसूचित की गई हैं। इस साल, आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 19 और 20 अक्टूबर 2024 को आयोजित की जाएगी और मेन्स परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
आईबीपीएस पीओ भर्ती चयन प्रक्रिया में 3 चरण (प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार) होता है। सभी उम्मीदवारों को प्रत्येक चरण में उत्तीर्ण होना होगा। फाइनल रिजल्ट आईबीपीएस पीओ मेन्स और साक्षात्कार राउंड में उम्मीदवारों के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर घोषित किया जाता है।
Also read SSC MTS Recruitment 2024: एसएससी एमटीएस रजिस्ट्रेशन तिथि 3 अगस्त तक बढ़ी, रिक्ति संख्या में भी इजाफा
आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) और मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) की भर्ती हर साल एक सामान्य भर्ती प्रक्रिया (सीआरपी) के माध्यम से की जाती है, जिसे आमतौर पर आईबीपीएस पीओ परीक्षा के रूप में जाना जाता है। सीआरपी 2011 में शुरू हुई थी और इस साल 14वीं बार आयोजित की जा रही है, इसलिए इसे आधिकारिक तौर पर आईबीपीएस पीओ/एमटी सीआरपी XIV 2024 कहा जाता है।