Santosh Kumar | July 31, 2024 | 10:45 AM IST | 2 mins read
बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। सीएसबीसी ने फिलहाल 7 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (सीएसबीसी) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इस लेख में आगे शेयर किया गया है।
बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को किया जाएगा। सीएसबीसी ने फिलहाल 7 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं।
बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 प्रतिदिन एक शिफ्ट में और कुल 6 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। यह एक ओएमआर मोड पेपर होगा जिसका समय दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। उम्मीदवारों को सुबह 9.30 बजे केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा और परीक्षा केंद्र सुबह 10.30 बजे बंद हो जाएंगे। बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के जरिए कुल 21391 पदों पर भर्ती की जाएगी।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए नोटिस 9 जून 2023 को जारी किया गया था और उम्मीदवारों ने 20 जून से 20 जुलाई के बीच आवेदन किया था। आवेदकों के लिए परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी। हालांकि, बाद में परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतें मिलने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जा रही है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीएसबीसी बिहार कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं-