Indian Coast Guard Recruitment 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती आवेदन की आखिरी तारीख कल, ऐसे करें अप्लाई
Santosh Kumar | February 26, 2024 | 03:52 PM IST | 1 min read
भारतीय तटरक्षक नाविक भर्ती की आयु सीमा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली: इंडियन कोस्ट गार्ड (आईसीजी) द्वारा 260 पदों पर नाविकों की भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल यानी 27 फरवरी है। इच्छुक उम्मीदवार आईसीजी की आधिकारिक वेबसाइट joinIndiancoastguard.cdac.in के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
भारतीय तटरक्षक नाविक भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को गणित और फिजिक्स विषय के साथ 10+2 परीक्षा काउंसिल ऑफ बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन इन इंडिया से पास होना जरूरी है।
इसके अलावा उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए यानी उम्मीदवार का जन्म 1 सितंबर 2002 से पहले और 31 अगस्त 2006 के बाद नहीं होना चाहिए। आयु में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को 5 वर्ष की वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
ICG Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
Indian Coast Guard Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके भारतीय तटरक्षक भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cgept.cdac.in/icgreg/candidate/login पर जाएं।
- अगर आप नए उम्मीदवार हैं तो आपको पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्टर करने के लिए Create Account पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर नाम, पिता का नाम, माता का नाम जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- पुष्टीकरण फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें