ICG Recruitment 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती पंजीकरण का अंतिम दिन आज, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
Santosh Kumar | February 27, 2024 | 07:35 AM IST | 1 min read
भारतीय तटरक्षक नाविक भर्ती की आयु सीमा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली: इंडियन कोस्ट गार्ड (आईसीजी) द्वारा 260 पदों पर नाविकों की भर्ती के लिए आवेदन का आज यानी 27 फरवरी आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार आईसीजी की आधिकारिक वेबसाइट joinIndiancoastguard.cdac.in के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
भारतीय तटरक्षक नाविक भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को गणित और फिजिक्स विषय के साथ 10+2 परीक्षा काउंसिल ऑफ बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन इन इंडिया से पास होना जरूरी है।
इसके अलावा उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए यानी उम्मीदवार का जन्म 1 सितंबर 2002 से पहले और 31 अगस्त 2006 के बाद नहीं होना चाहिए। आयु में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को 5 वर्ष की वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
ICG Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
Indian Coast Guard Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके भारतीय तटरक्षक भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cgept.cdac.in/icgreg/candidate/login पर जाएं।
- अगर आप नए उम्मीदवार हैं तो आपको पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्टर करने के लिए Create Account पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर नाम, पिता का नाम, माता का नाम जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- पुष्टीकरण फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी