Indian Army Recruitment 2025: इंडियन आर्मी 66वीं एसएससी टेक भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक
Saurabh Pandey | August 20, 2025 | 10:45 PM IST | 1 min read
इंडियन आर्मी 66वीं एसएससी टेक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2026 को 20 से 27 वर्ष (अभ्यर्थी का जन्म 1 अप्रैल 1999 और 31 मार्च 2006 के बीच हुआ हो, दोनों दिन शामिल हैं) के बीच होनी चाहिए।
नई दिल्ली : भारतीय सेना की तरफ से 66वीं शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) टेक 66 भर्ती के लिए के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 22 अगस्त 2025 है। इच्छुक पुरुष और महिला दोनों इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इंडियन आर्मी 66वीं एसएससी टेक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2026 को 20 से 27 वर्ष (अभ्यर्थी का जन्म 1 अप्रैल 1999 और 31 मार्च 2006 के बीच हुआ हो, दोनों दिन शामिल हैं) के बीच होनी चाहिए।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से 381 रिक्तियां जारी की गई हैं, जिनमें से 350 पुरुषों के लिए और 31 महिलाओं के लिए हैं। चयनित होने पर उम्मीदवारों को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में प्रशिक्षण दिया जाएगा और लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
Indian Army Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
इंडियन आर्मी 66वीं शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक) के लिए आवेदक अविवाहित होना चाहिए और उसकी आयु 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Indian Army Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
- सिविल इंजीनियरिंग - 75 पद
- कंप्यूटर साइंस/आईटी - 60 पद
- इलेक्ट्रिकल - 33 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार - 64 पद
- मैकेनिकल - 101 पद
- विविध इंजीनियरिंग स्ट्रीम - 17 पद
- कुल - 351 पद
Indian Army Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
एसएससी टेक प्रवेश के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं है। चयन तीन चरणों में होगा-
- शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग।
- एसएसबी इंटरव्यू - नेतृत्व और विश्लेषणात्मक कौशल का पांच दिवसीय मूल्यांकन।
- चिकित्सा परीक्षा - उम्मीदवारों को निर्धारित चिकित्सा और शारीरिक मानकों को पूरा करना होगा।
Indian Army Recruitment 2025: फिजिकल स्टैंडर्ड
- पुरुष - 10 मिनट 30 सेकंड में 2.4 किमी दौड़, 40 पुश-अप, 6 पुल-अप, 30 सिट-अप।
- महिला - 13 मिनट में 2.4 किमी दौड़, 15 पुश-अप, 2 पुल-अप, 25 सिट-अप।
- उम्मीदवारों को तैराकी में निपुण होना चाहिए, क्योंकि ओटीए में शामिल होने से पहले यह अनिवार्य है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल