Indian Army Sports Quota Recruitment 2026: इंडियन आर्मी खेल कोटा भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 1 दिसंबर से आवेदन

Saurabh Pandey | November 23, 2026 | 06:05 PM IST | 1 min read

इंडियन आर्मी ने खेल कोटा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी।

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल भारतीय डाक के माध्यम से 'आर्मी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड' के निर्धारित पते पर भेजना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय सेना ने इंडियन आर्मी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती 'आर्मी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड' (ASCB) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर शाम 5 बजे तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो भारतीय सेना में 'डायरेक्ट एंट्री हवलदार' और 'नायब सूबेदार (स्पोर्ट्स)' के रूप में शामिल होना चाहते हैं। आवेदन केवल भारतीय डाक के माध्यम से 'आर्मी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड' के निर्धारित पते पर भेजना होगा। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ी भर्ती ट्रायल के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  1. मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र की स्व-प्रमाणित प्रति।
  2. आधार कार्ड की स्व-प्रमाणित प्रति।
  3. खेल उपलब्धियों से संबंधित प्रमाणपत्रों की स्व-प्रमाणित प्रतियां।
  4. हाल की पासपोर्ट-साइज तस्वीर।
  5. विस्तृत अधिसूचना में बताए गए अन्य दस्तावेज।

Indian Army Sports Quota Recruitment 2026: आवेदन फॉर्म भेजने का पता

निदेशालय पीटी और खेल/ एएससीबी
एकीकृत प्रशिक्षण महानिदेशालय
जनरल स्टाफ शाखा
आईएचक्यू ऑफ एमओडी (आर्मी), कमरा नंबर 402
चौथी मंजिल, ईस्ट विंग, ज़ोन 1
शौर्य भवन, थल सेना भवन
पीओ दिल्ली कैंट - 110010

Also read CG Lecturer Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ लेक्चरर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें

Indian Army Sports Quota Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन की जांच, खेल उपलब्धियों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, शारीरिक फिटनेस टेस्ट, खेल कौशल परीक्षा और मेडिकल जांच शामिल हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]