IAF Agniveer Recruitment 2024: भारतीय वायु सेना में अग्निवीर पद पर आवेदन की अंतिम तिथि कल, परीक्षा तिथि देखें
Abhay Pratap Singh | February 10, 2024 | 02:45 PM IST | 2 mins read
इंडियन एयर फोर्स में अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए भारतीय अविवाहित पुरुष और महिला ही आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में अग्निवीर पद पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल यानी 11 फरवरी 2024 है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 6 फरवरी तय की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 11 फरवरी कर दी गई।
आईएएफ अग्निवीर भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 मार्च 2024 को होगा। 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 के बीच जन्में उम्मीदवार ही आवेदन के लिए योग्य माने जाएंगे। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। चयन परीक्षाओं के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार ही एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 550 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन कम्प्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) ), फिजिकल फिटनेस टेस्ट व एडेप्टेबिलिटी टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
Also read Indian Army Agniveer Recruitment 2024: भारतीय सेना में 25 हजार अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन शुरू
शैक्षिक योग्यता-
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषय में इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर उम्मीदवार के न्यूनतम 50% अंक और अंग्रेजी सब्जेक्ट में 50% अंक हों।
-
आवेदक के पास इंजीनियरिंग (मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल/ कंप्यूटर साइंस/ इंस्ट्रुमेंटेशन टेक्नोलॉजी या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) में कुल 50% अंकों के साथ तीन साल का डिप्लोमा और डिप्लोमा कोर्स/ इंटरमीडिएट या कक्षा 10 में अंग्रेजी विषय में 50% अंक होने चाहिए।
आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती 2024: ऐसे आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर भारतीय वायु सेना में अग्निवीर के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- IAF की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं
- होमपेज पर Air Force Agniveer Application Form लिंक पर क्लिक करें।
- अभ्यर्थी नाम, ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- मांगी गई जानकारी के साथ आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए अभ्यर्थी प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]SSC GD constable Admit Card 2024: मध्य प्रदेश व पश्चिमी क्षेत्र के लिए एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड जारी
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवार ही फिजिकल एग्जाम में शामिल होने के पात्र माने जाएंगे। पीईटी व पीएसटी परीक्षा के बाद उम्मीदवार को चिकित्सकीय परीक्षण से गुजरना होगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा