Trusted Source Image

Indian Army Agniveer Recruitment 2024: भारतीय सेना में 25 हजार अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन शुरू

Abhay Pratap Singh | February 8, 2024 | 06:39 PM IST | 1 min read

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम 21 वर्ष होनी चाहिए। कैंडिडेट को आवेदन शुल्क के रूप में 550 रुपये का भुगतान करना होगा।

इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अप्रैल माह में आयोजित होगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अप्रैल माह में आयोजित होगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: भारतीय सेना में अग्निवीर के 25 हजार पदों पर भर्ती के लिए 8 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 21 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कर्नल डीपी सिंह ने पिछले महीने लुधियाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया था कि, "अग्निवीर भर्ती अभियान के तहत लिखित परीक्षा अप्रैल में करायी जाएगी, इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।"

आयु सीमा व शैक्षिक योग्यता- इस भर्ती अभियान के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 17 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अग्निवीर जनरल ड्यूटी की रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी कक्षा 10वीं की परीक्षा और ट्रेड्समैन के लिए कक्षा 8वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

आवेदन शुल्क व चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 550 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा। भारतीय सेना में अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए चयन ऑनलाइन मोड में कॉमन एंट्रेंस एग्जाम, फिजिकल परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल एग्जाम व मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।

Also readIAF Agniveer Recruitment 2024: भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी; 11 फरवरी तक करें अप्लाई

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2024: आवेदन करें

इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.inपर जाएं।
  • होम पेज पर JCO/ OR/ Agniveer Enrolment वाले सेक्शन में जेसीओ/ ओआर/ अग्निवीर अप्लाई या लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अग्निवीर लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • फिर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र सबमिट कर प्रिंटआउट निकाल लें।

भारतीय सेना में अग्निवीर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में 21,000 रुपए (इन हैंड) सैलरी दी जाएगी। वहीं, प्रत्येक साल अग्निवीरों के वेतन में बढ़ोतरी भी होगी। चार साल बाद नौकरी छोड़ने पर सैलरी के अलावा 10.04 लाख रुपये सेवा निधि पैकेज के तौर पर दिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications