GATE 2025: गेट आंसर की, रिस्पॉन्स शीट gate2025.iitr.ac.in पर जल्द होगी जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | February 25, 2025 | 05:18 PM IST | 1 min read
आईआईटी रूड़की द्वारा आयोजित GATE 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) प्रारूप में आयोजित की गई थी।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रूड़की जल्द ही ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2025 की प्रोविजनल आंसर की और रिल्पॉन्स शीट जारी करेगा। गेट परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे।
हालांकि आईआईटी रूड़की ने अभी तक आंसर की रिलीज की तारीख और समय घोषित नहीं किया है। गेट आंसर की के खिलाफ उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने का अवसर मिलेगा।
GATE 2025: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट -gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर GATE 2025 की आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- गेट आंसर की आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- गेट आंसर की डाउनलोड करें और सेव करें
GATE 2025: परीक्षा तिथियां
आईआईटी रूड़की द्वारा आयोजित GATE 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) प्रारूप में आयोजित की गई थी।
GATE 2025: परीक्षा पैटर्न
गेट परीक्षा में प्रश्न तीन प्रकार के होंगे- बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ), बहुविकल्पीय प्रश्न (MSQ), और संख्यात्मक उत्तर प्रकार (NAT) प्रश्न शामिल हैं। एमसीक्यू में चार विकल्पों में से केवल एक ही सही है।
GATE 2025: मार्किंग स्कीम
परीक्षा में प्रश्न 1 अंक या 2 अंक के होते हैं। बहुविकल्पीय प्रश्नों (एमसीक्यू) में गलत उत्तरों के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। 2 अंकों वाले एमसीक्यू के गलत उत्तर के लिए 2/3 अंक काट लिया जाएगा। मल्टीपल सेलेक्टिव प्रश्नों (MSQ) और संख्यात्मक उत्तर प्रकार (NAT) प्रश्नों में गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की होगी।
GATE क्या है?
GATE एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका उपयोग इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, विज्ञान, वास्तुकला और मानविकी में मास्टर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश के साथ-साथ कुछ सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों में रोजगार के लिए किया जाता है। GATE स्कोरकार्ड परिणाम की घोषणा की तारीख से तीन साल तक वैध रहता है।
अगली खबर
]ICSI CS Executive Result 2024: आईसीएसआई सीएस एग्जिक्यूटिव दिसंबर रिजल्ट लिंक एक्टिव, icsi.edu से करें डाउनलोड
दिसंबर सत्र के लिए आईसीएसआई सीएस एग्जिक्यूटिव 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से सीएस एग्जिक्यूटिव रिजल्ट 2024 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल