IIT Roorkee Convocation 2025: आईआईटी रुड़की का 25वां दीक्षांत समारोह संपन्न; 2,614 छात्रों को दी गई डिग्रियां
Abhay Pratap Singh | September 5, 2025 | 06:01 PM IST | 2 mins read
आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2025 में स्नातक छात्रों में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने के लिए वंश सैनी को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (IIT Roorkee) द्वारा 5 सितंबर को अपना 25वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस वर्ष, कुल 2,614 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गई, जिनमें 1,267 स्नातक, 847 स्नातकोत्तर और 500 पीएचडी स्कॉलर शामिल हैं। इनमें से 602 महिला और 2012 पुरुष स्नातक हैं।
आईआईटी रुड़की के 25वें दीक्षांत समारोह में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ ही प्रोफेसर (डॉ.) निर्मलजीत सिंह कलसी, आईएएस (सेवानिवृत्त), पूर्व अध्यक्ष, एनसीवीईटी, भारत सरकार, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, स्नातक छात्रों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए वंश सैनी को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। यूजी छात्रों में हार्दिक साहनी को उनके उत्कृष्ट सर्वांगीण प्रदर्शन के लिए निदेशक स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
आईआईटी रुड़की के सभी कार्यक्रमों में महिला स्नातकों और डॉक्टरेट कार्यक्रमों में शोध एवं डॉक्टरेट अध्ययन में महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि देखी गई है। इस वर्ष कुल 178 महिला शोधार्थी स्नातक हुईं, जबकि 2024 में यह संख्या 146 और 2023 में 57 थी। 2025 के स्नातक वर्ग में 23% महिला प्रतिनिधित्व, संस्थान की लैंगिक विविधता और समावेशिता के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
दीक्षांत समारोह की रिपोर्ट पेश करते हुए, आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो केके पंत ने कहा, “आईआईटी रुड़की में हमारा मिशन विश्वस्तरीय शिक्षा व अनुसंधान प्रदान करना है और यह सुनिश्चित करना है कि नवाचार, स्थिरता और स्वच्छ ऊर्जा से लेकर महत्वपूर्ण खनिजों, रक्षा एवं आपदा प्रतिरोधक क्षमता तक, देश की रणनीतिक प्राथमिकताओं को सीधे संबोधित करे। मुझे अपने स्नातकों पर बहुत गर्व है, जो उत्कृष्टता की इस विरासत को आगे बढ़ाएँगे और 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण में एक परिवर्तनकारी भूमिका निभाएंगे।”
मुख्य अतिथि डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा, “देश भर में 1.7 लाख स्टार्टअप्स में से लगभग 240 स्टार्टअप्स के साथ, आईआईटी रुड़की भारत के स्टार्टअप आंदोलन में एक बड़ा योगदान दे रहा है। आपके नौ उत्कृष्टता केंद्र, आपदा जोखिम, लचीलापन एवं स्थिरता के क्षेत्र में आपका अग्रणी कार्य, एवं वाइब्रेंट विलेज जैसी पहलों के माध्यम से स्थानीय समुदायों के साथ आपकी गहरी भागीदारी आपको एक शैक्षणिक संस्थान का सच्चा आदर्श बनाती है।”
IIT Roorkee 25th Convocation 2025: 2025 दीक्षांत समारोह के लिए स्वर्ण पदक विजेता
नीचे सारणी में स्वर्ण पदक विजेताओं की सूची जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | पुरस्कार | छात्र का नाम |
|---|---|---|
|
1. |
राष्ट्रपति स्वर्ण पदक |
वंश सैनी |
|
2. |
निदेशक स्वर्ण पदक |
हार्दिक साहनी |
|
3. |
भारत के राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक |
श्रेया मित्तल |
|
4. |
संस्थान रजत पदक |
बालगा पवन साई |
|
5. |
संस्थान कांस्य पदक |
अनवद्य खरे |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार