Abhay Pratap Singh | September 5, 2025 | 04:28 PM IST | 2 mins read
आरआरबी पैरामेडिकल ऑनलाइन फॉर्म 2025 भरने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन सुधार विंडो 21 से 30 सितंबर तक खुली रहेगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने विज्ञापन संख्या-03/2025 के तहत पैरामेडिकल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितंबर तक बढ़ा दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले, आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 सितंबर थी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से आरआरबी द्वारा कुल 434 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें नर्सिंग सुपरिटेंडेंट के 272, डायलिसिस तकनीशियन के 4, स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक ग्रेड-2 के 33 और फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड) के 105 पद शामिल हैं। इसके अलावा, रेडियोग्राफर एक्स-रे व ईसीजी तकनीशियन के 4-4 और लेबोरेटरी सहायक ग्रेड-2 के 12 पद भरे जाएंगे।
आरआरबी पैरामेडिकल फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड की जांच कर लेनी चाहिए:
आरआरबी पैरामेडिकल रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2025 भरने वाले आवेदक की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 18/ 19/ 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33/ 35/ 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी, 2026 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट मिलेगी।
आरआरबी पैरामेडिकल आवेदन शुल्क एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमैन, दिव्यांगजन, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या ईबीसी के आवेदकों के लिए 250 रुपए है, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के कैंडिडेट को 500 रुपए देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आरआरबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आरआरबी पैरामेडिकल एप्लीकेशन फॉर्म 2025 भरने के वाले उम्मीदवार नीचे सारणी में संशोधित तिथियों की जांच कर सकते हैं:
कार्यक्रम | पुरानी तिथि | संशोधित तिथि |
---|---|---|
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 8 सितंबर, 2025 | 18 सितंबर, 2025 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 10 सितंबर, 2025 | 20 सितंबर, 2025 |
संशोधन शुल्क भुगतान के साथ संशोधन विंडो की तिथि | 11 से 20 सितंबर, 2025 तक | 21 से 30 सितंबर, 2025 तक |
पात्र स्क्राइब उम्मीदवारों को आवेदन पोर्टल में अपने स्क्राइब का विवरण दर्ज करने की तिथि | 21 से 25 सितंबर, 2025 तक | 1 से 5 अक्टूबर, 2025 तक |
राष्ट्रपति ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा को अत्यधिक महत्व दिया जाना चाहिए। बालिकाओं की शिक्षा में निवेश करके, हम अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में एक अमूल्य निवेश करते हैं।
Abhay Pratap Singh