आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र अनंत यार्डी ने एआई में अनुसंधान के लिए 75 करोड़ रुपये की राशि दी
Santosh Kumar | March 20, 2026 | 07:23 AM IST | 1 min read
सितंबर 2020 में स्थापित, यार्डी स्कूल ऑफ एआई, मशीन लर्निंग और डेटा विज्ञान के क्षेत्र में शिक्षा और अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली को अपने पूर्व छात्र और यार्डी सिस्टम्स के बोर्ड चेयरमैन और संस्थापक अनंत यार्डी से 75 करोड़ रुपये का योगदान कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में अनुसंधान के लिए मिला है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अनंत यार्डी (79) संस्थान के 1968 बैच के पूर्व छात्र हैं। आईआईटी दिल्ली के एक बयान में कहा गया, ''इस योगदान का एक बड़ा हिस्सा आईआईटी दिल्ली में यार्डी स्कूल ऑफ आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस के लिए रखा गया है।
योगदान का कुछ हिस्सा आईआईटी दिल्ली के अवसरंचना नवीनीकरण और विस्तार कार्यक्रम में लगाया जाएगा। यह एक रणनीतिक पहल है जिसका मकसद परिसर के अनुभव को बेहतर बनाना और भविष्य के विकास में मदद करना है।''
सितंबर 2020 में स्थापित, यार्डी स्कूल ऑफ एआई, मशीन लर्निंग और डेटा विज्ञान के क्षेत्र में शिक्षा और अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है।
यार्डी ने कहा, ''मैं आईआईटी दिल्ली का दिल से आभारी हूं कि उसने मुझे शिक्षा की इतनी मज़बूत नींव दी, जिसने मुझे ज़िंदगी की चुनौतियों का सामना करने और मेरे सामने आए कई मौकों का फ़ायदा उठाने के लिए सक्षम बनाया।''
अगली खबर
]IIM Lucknow Convocation 2026: आईआईएम लखनऊ का 40वां दीक्षांत समारोह आयोजित, 807 छात्रों को दी गई डिग्रियां
मुख्य अतिथि संजीव बजाज ने कहा कि वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्था, तकनीक और भू-राजनीति में गहरे संरचनात्मक बदलाव हो रहे हैं, जिनके बीच संतुलित और समझदारी भरा मार्ग अपनाना आवश्यक है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी