IISER IAT 2026 Registration: आईआईएसईआर आईएटी रजिस्ट्रेशन iiseradmission.in पर शुरू, अंतिम तिथि 13 अप्रैल
Abhay Pratap Singh | March 5, 2026 | 09:38 PM IST | 2 mins read
आईएटी 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 16 अप्रैल से फॉर्म में सुधार का मौका भी दिया जाएगा।
Estimate your admission chances to IISERs with the Careers360 IISER Aptitude Test College Predictor. Get personalized college predictions, cutoff insights, and course options based on your IAT rank, c
Try Nowनई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट्स ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) ने 5 अप्रैल से आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT) 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाकर अंतिम तिथि 13 अप्रैल तक आईएटी 2026 के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।
आईआईएसईआर आईएटी रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी/ ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के उम्मीदवारों को 2,000 रुपये तथा दिव्यांग/ एससी/ एसटी सहित अन्य आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 1,000 रुपये देना होगा। वहीं, विदेशी नागरिकों को आवेदन शुल्क के रूप में 12,000 रुपये का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 2024 या 2025 में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण या 2026 में परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थी आईआईएसईआर आईएटी आवेदन के लिए पात्र हैं। साथ ही, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिक विज्ञान में से कम से कम तीन विषयों की पढ़ाई की हो और न्यूनतम 60% (आरक्षित कैटेगरी के लिए 55%) अंक होना अनिवार्य है।
आईआईएसईआर आईएटी 2026 आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को सुधार का मौका भी दिया जाएगा। आईएटी करेक्शन विंडो 16 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे खुलेगी और 18 अप्रैल को रात 11:55 बजे बंद हो जाएगी। आईएटी का आयोजन बीएस-एमएस, बीएस और बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
आईएटी 2026 एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 7 जून को कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कराई जाएगी। आईआईएसईआर आईएटी 2026 एडमिट कार्ड 24 मई को जारी किया जाएगा। पेपर में जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिक विज्ञान से 15-15 तथा कुल 60 प्रश्न होंगे।
IISER IAT Application Form 2026: आवेदन करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईआईएसईआर आईएटी 2026 फॉर्म भर सकते हैं:
- आईआईएसईआर एडमिशन की वेबसाइट iiseradmission.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘अप्लाई नाउ आईएटी 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]JNU: जेएनयू कुलपति की ‘जातिवादी टिप्पणी’ पर रुख स्पष्ट करे केंद्र सरकार - शिक्षक संघ; की गई हटाने की मांग
शिक्षक संघ ने इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्रालय की चुप्पी की भी आलोचना की और इसकी तुलना 26 फरवरी को जेएनयू विद्यार्थियों द्वारा मंत्रालय तक मार्च करने के प्रयास पर पुलिस की गई कार्रवाई से की।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज