IIM Lucknow Placement 2026: आईआईएम लखनऊ समर प्लेसमेंट में मिले 600+ ऑफर, 3.5 लाख रुपये रहा सबसे अधिक स्टाइपेंड
Santosh Kumar | October 13, 2026 | 12:26 PM IST | 2 mins read
इस साल 100% प्लेसमेंट हुआ और प्लेसमेंट साइकल के पहले ही दिन 350 से अधिक ऑफर मिले। मीडियन स्टाइपेंड बढ़कर 1.75 लाख रुपये प्रति महीना और सबसे अधिक डोमेस्टिक स्टाइपेंड 3.5 लाख रुपये प्रति महीना ऑफर रहा।
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ ने पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी) के 42वें बैच और एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी-एबीएम) के 23वें बैच के लिए अपनी समर प्लेसमेंट प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में अलग-अलग सेक्टर और फंक्शन की प्रमुख कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पीजीपी और पीजीपी-एबीएम प्रोग्राम्स में 600 से अधिक ऑफर मिले।
इस साल 100% प्लेसमेंट हुआ और प्लेसमेंट साइकल के पहले ही दिन 350 से अधिक ऑफर मिले। मीडियन स्टाइपेंड बढ़कर 1.75 लाख रुपये प्रति महीना और सबसे अधिक डोमेस्टिक स्टाइपेंड 3.5 लाख रुपये प्रति महीना ऑफर रहा।
IIM Lucknow Placement: 75% छात्रों को औसतन ₹1.5 लाख का स्टाइपेंड
इसके अलावा, बैच के 75% छात्रों को हर महीने औसतन ₹1.5 लाख का स्टाइपेंड ऑफर मिला। आईआईएम लखनऊ के प्लेसमेंट चेयरपर्सन प्रोफेसर प्रेम प्रकाश दीवानी ने संबंध में अधिक जानकारी देते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया।
उन्होंने कहा, "इस साल न केवल स्टाइपेंड के लेवल में बढ़ोतरी दिखी है, बल्कि कंसल्टिंग, फ़ाइनेंस, मार्केटिंग, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, ऑपरेशन्स, रिटेल और ई-कॉमर्स जैसे सेक्टर में मौकों की विविधता और क्वालिटी भी पता चलती है।"
578 सदस्यों वाले इस बैच में 119 नए छात्र और 459 अन्य छात्र शामिल हैं। छात्रों को कंसल्टिंग, फाइनेंस, मार्केटिंग, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, ऑपरेशन्स, रिटेल और ई-कॉमर्स जैसे अलग-अलग सेक्टर में समर इंटर्नशिप के मौके मिले।
IIM Lucknow Placement 2026: कई नए-पुराने रिक्रूटर्स ने हिस्सा लिया
प्लेसमेंट प्रक्रिया में कई पुराने रिक्रूटर्स ने हिस्सा लिया। इनमें एक्सेंचर, आदित्य बिड़ला ग्रुप, एडोब, अल्वारेज़ और मार्सल, अमेरिकन एक्सप्रेस, अमेज़ॅन, एवेंडस, एक्सिस कैपिटल, बेन एंड कंपनी, बर्नस्टीन, बोस्टन कंसल्टिंग जैसी कंपनियां शामिल थी।
इंस्टीट्यूट ने कई जाने-माने नए रिक्रूटर्स को शामिल करके अपने रिक्रूटर बेस का भी विस्तार किया। इनमें अरविंद फैशन, बायर, कोका-कोला, कमिंस, डीबीएस, एक्सपीडिया ग्रुप, फर्स्टसोर्स, फ्लिपकार्ट, जियोस्टार जैसे अन्य रिक्रूटर्स ने हिसा लिया।
इस साल की समर प्लेसमेंट प्रक्रिया की अडानी ग्रुप की भागीदारी थी। ग्रुप ने चुने हुए इंटर्न को अच्छी स्टाइपेंड के साथ-साथ ट्यूशन फीस में छूट भी दी। बेहतर स्टाइपेंड और बड़ी संख्या में रिक्रूटर की भागीदारी की वजह से प्लेसमेंट प्रक्रिया सफल रही।
अगली खबर
]दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने शैक्षणिक एवं तकनीकी शिक्षा की कई परियोजनाओं का आरंभ व छात्रावास का उद्घाटन किया
मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान में बताया कि इसके अलावा ओखला में जी. बी. पंत इंटीग्रेटेड कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक और एनएसयूटी के मुख्य परिसर में 'एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग लैब' और 'फैकल्टी ऑफिस बिल्डिंग' का शिलान्यास भी किया गया।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार