IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने सिटी रन 2024 का किया आयोजन, फिटनेस और पर्यावरण चेतना को दिया बढ़ावा
Santosh Kumar | February 5, 2024 | 03:39 PM IST | 1 min read
आईआईएम लखनऊ ने वार्षिक आयोजन की थीम को "स्वच्छता के लिए दौड़" नाम दिया। इसका उद्देश्य स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है।
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान, लखनऊ (आईआईएम लखनऊ) ने रविवार (4 फरवरी) को लखनऊ सिटी रन 2024 का आयोजन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य फिटनेस और पर्यावरण चेतना को लोगों के बीच फैलाना था। इस कार्यक्रम को संस्थान ने महिंद्रा सोलराइज के साथ मिलकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित किया। जहां कई प्रतिभागियों ने सिटी रन 2024 में भाग लिया।
आईआईएम लखनऊ ने अपने वार्षिक आयोजन की थीम को "स्वच्छता के लिए दौड़" नाम दिया। इस महोत्सव का उद्देश्य स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना था।
IIM Lucknow City Run 2024 कार्यक्रम की शुरुआत में प्रतिभागियों के पास दो श्रेणियों के बीच चयन करने का विकल्प था। जिसमें पहली थी 5 किमी "रन फॉर फन" और दूसरी थी 10 किमी "रन फॉर ऑल"। 5 किमी श्रेणी में, पहले तीन स्थानों के लिए पुरस्कार विशेष रूप से महिला प्रतिभागियों को समर्पित थे, जबकि 10 किमी श्रेणी में सभी लिंगों के धावकों का स्वागत किया गया।
दोनों श्रेणियों के विजेताओं को प्रत्येक श्रेणी में पहले 100 प्रतिभागियों को उपहार हैम्पर, पदक और प्रमाण पत्र के साथ 5000 रुपये नकद से सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता में करीब 800 धावकों ने हिस्सा लिया। इसके तहत (IIM Lucknow City Run 2024) प्रतिभागियों को स्वस्थ, प्लास्टिक मुक्त भविष्य में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
इस पूरे कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के एडीजी बी.डी. पॉलसन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सड़क सुरक्षा और फिटनेस के महत्व पर जोर दिया। इसके अलावा IIM Lucknow लखनऊ की निदेशक अर्चना शुक्ला ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें जीवन में फिटनेस अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल