IIM Lucknow News: आईआईएम लखनऊ में 643 स्टूडेंट्स के साथ नए शैक्षणिक वर्ष की शुरूआत, 30% छात्राएं शामिल
Santosh Kumar | June 24, 2025 | 05:44 PM IST | 1 min read
नए बैच में 30% छात्राएं हैं। छात्र पृष्ठभूमि की बात करें तो 50.70% इंजीनियरिंग से हैं और 49.30% गैर-इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से हैं।
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) लखनऊ ने 643 नए छात्रों के साथ अपना नया शैक्षणिक सत्र शुरू किया है। संस्थान ने पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी), एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट (पीजीपी-एबीएम), सस्टेनेबल मैनेजमेंट (पीजीपी-एसएम) और डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) कार्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश दिया है। इनमें से 520 छात्र पीजीपी, 57 छात्र पीजीपी-एबीएम, 46 छात्र पीजीपी-एसएम और 20 छात्र पीएचडी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।
आईआईएम लखनऊ के नए बैच में 30% छात्राएं हैं। छात्र पृष्ठभूमि की बात करें तो 50.70% इंजीनियरिंग से हैं और 49.30% गैर-इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से हैं। पीजीपी में 32% छात्र फ्रेशर हैं जबकि पीजीपी-एबीएम में 68% छात्र बिना अनुभव के हैं।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सेबी के पूर्णकालिक सदस्य और आईआईएम लखनऊ के 1993 बैच के पूर्व छात्र अनंत नारायण थे। उन्होंने छात्रों को मूल्यों के साथ आगे बढ़ने और कठिन निर्णयों में भी संतुलन बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में संस्थान के डीन, चेयरपर्सन और अन्य वरिष्ठ प्रोफेसर भी शामिल हुए। इस अवसर पर 3 दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम की शुरुआत हुई जिसमें नए छात्रों को संस्थान की संस्कृति, शैक्षणिक माहौल और अवसरों से परिचित कराया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा शपथ लेने से हुई। प्रोफेसर संजीत सिंह ने सोचने की क्षमता और भावनात्मक बुद्धिमत्ता पर जोर दिया, जबकि प्रो. संजय के. सिंह ने जिज्ञासा और लचीलापन विकसित करने की बात कही।
आईआईएम लखनऊ के नए बैच को इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान संकाय और उद्योग विशेषज्ञों के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के अवसरों को समझने में मदद मिलेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल