IIM Ahmedabad Dubai Campus: आईआईएम अहमदाबाद के दुबई कैंपस का उद्घाटन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रहे मौजूद
Santosh Kumar | September 11, 2025 | 04:03 PM IST | 1 min read
शिक्षा मंत्री प्रधान ने कहा कि आईआईएम अहमदाबाद का दुबई परिसर भारतीय शिक्षा की उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद के दुबई परिसर का आज (11 सितंबर) उद्घाटन हुआ। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी इस समारोह में उपस्थित रहे । शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह भारतीय शिक्षा के वैश्वीकरण की दिशा में बड़ी छलांग है। आईआईएम अहमदाबाद दुबई परिसर भारत की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को दुनिया तक ले जाएगा। परिसर का उद्घाटन दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने किया।
धर्मेंद्र प्रधान ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, "दुबई ने आज आईआईएम अहमदाबाद अंतर्राष्ट्रीय परिसर की मेजबानी करके 'भारतीय भावना, वैश्विक दृष्टिकोण' के सिद्धांत को प्रदर्शित करने के लिए आदर्श मंच प्रदान किया है।"
शिक्षा मंत्री प्रधान ने कहा कि आईआईएम अहमदाबाद का दुबई परिसर भारतीय शिक्षा की उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। आईआईएम अहमदाबाद दुबई परिसर के उद्घाटन समारोह में दोनों देशों के मंत्री शामिल हुए।
Also read NIRF MBA Ranking 2025: आईआईएम अहमदाबाद शीर्ष पर बरकरार, आईआईएम लखनऊ की टॉप 5 में वापसी, देखें लिस्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षक दिवस समारोह के दौरान सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यों से बातचीत की और उन्हें संबोधित किया। इससे पहले, शिक्षा मंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों के गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया।
इसके साथ ही उन्होंने आईआईटी दिल्ली-अबू धाबी परिसर का भी दौरा किया। इस दौरान, अटल इनक्यूबेशन सेंटर (पहला विदेशी केंद्र) का उद्घाटन किया गया और पीएचडी एवं बीटेक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया।
अगली खबर
]MBA Admissions 2026: आईआईएम काशीपुर, रायपुर, रांची और तिरुचिरापल्ली ने संयुक्त प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा की
इस पहल का समन्वय आईआईएम रायपुर द्वारा किया जाएगा, जो चारों संस्थानों की प्रवेश प्रक्रिया का संचालन करेगा। जेएपी 2026 का उद्देश्य उम्मीदवारों के लिए प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाना है, जिससे वे एक ही आवेदन के माध्यम से 4 आईआईएम में आवेदन कर सकें।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल