IIIT Delhi Convocation 2026: आईआईआईटी दिल्ली का दीक्षांत समारोह 3 नवंबर को, 830 छात्रों को मिलेंगी डिग्रियां
Abhay Pratap Singh | October 28, 2026 | 05:48 PM IST | 1 min read
आईआईआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह 2026 में दिल्ली के उपराज्यपाल और IIIT-दिल्ली के कुलाधिपति तरनजीत सिंह संधू शामिल होंगे।
नई दिल्ली: इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली (IIIT Delhi) का 15वां दीक्षांत समारोह 3 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और डॉक्टरेट (PhD) कार्यक्रमों में नामांकित 830 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा, 22 छात्रों को योग्यता पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
आईआईआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह 2026 में दिल्ली के उपराज्यपाल और IIIT-दिल्ली के कुलाधिपति तरनजीत सिंह संधू शामिल होंगे। वहीं, मुख्य अतिथि के रूप में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया डेवलपमेंट सेंटर (IDC) के प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष तथा OPG इंडिया ग्रुप के कॉर्पोरेट उपाध्यक्ष राजीव कुमार मौजूद रहेंगे।
संस्थान डिग्री प्रदान करने के साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित करेगा। इनमें चांसलर गोल्ड मेडल, इंस्टीट्यूट सिल्वर मेडल, सर्वांगीण उत्कृष्टता पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ बैचलर थीसिस प्रोजेक्ट पुरस्कार और एमटेक में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए गोल्ड मेडल शामिल हैं। इसके अलावा, थीसिस और पीएचडी शोध-प्रबंध के लिए भी पुरस्कार दिए जाएंगे।
संस्थान के अनुसार, बीटेक प्रोग्राम के लिए कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लाइड मैथमेटिक्स, कंप्यूटर साइंस एंड डिज़ाइन, कंप्यूटर साइंस एंड सोशल साइंसेज, कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंप्यूटर साइंस एंड बायोसाइंसेज और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड वीएलएसआई (VLSI) इंजीनियरिंग क्षेत्रों में डिग्रियां दी जाएंगी।
एमटेक की डिग्री कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग और कंप्यूटेशनल बायोलॉजी में प्रदान की जाएगी। वहीं, पीएचडी की डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी, ह्यूमन-सेंटर्ड डिजाइन, गणित, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग तथा सोशल साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज जैसे क्षेत्रों से होंगे।
आईआईआईटी दिल्ली के 15वें दीक्षांत समारोह में आईआईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो संदीप सेन, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष प्रो राजेश श्रीवास्तव, संकाय सदस्य, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक उपस्थित रहेंगे। नवीनतम अपडेट के लिए इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट iiitd.ac.in या सोशल मीडिया हैंडल पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार