IGNOU January 2025 Admissions: इग्नू जनवरी प्रवेश पंजीकरण की तिथि 28 फरवरी तक बढ़ी, जल्द करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | February 17, 2025 | 12:50 PM IST | 2 mins read
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी जनवरी और जून में यूजी, पीजी, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और अन्य कार्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करता है।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने इग्नू जनवरी 2025 प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, अब कैंडिडेट 28 फरवरी तक पंजीकरण कर सकते हैं। जनवरी 2025-26 सत्र में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इससे पहले, इग्नू प्रवेश 2025-26 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2025 है। इग्नू जनवरी 2025 पंजीकरण प्रक्रिया 12 दिसंबर, 2024 से शुरू है। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी जनवरी और जून महीने में यूजी (स्नातक), पीजी (परास्नातक), डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और अन्य कार्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करता है।
उम्मीदवारों को IGNOU जनवरी 2025 पंजीकरण फॉर्म भरने के लिए अपनी स्कैन की गई फोटो, हस्ताक्षर, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि कोई हो), शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र जमा करना होगा। इग्नू ने जनवरी सत्र के लिए सभी ODL और ऑनलाइन मोड पाठ्यक्रमों में प्रवेश की घोषणा की है।
यूजी, पीजी, सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 300 रुपए का भुगतान करना होगा। इग्नू परीक्षा फॉर्म भरते समय उम्मीदवार अपनी पसंद के परीक्षा का चयन कर सकते हैं। इग्नू अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर छात्रों के लिए इग्नू एडमिट कार्ड भी जारी करेगा।
इग्नू 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नामांकन संख्या और प्रोग्राम की आवश्यकता होगी। सत्यापन के उद्देश्य से उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर इग्नू 2025 हाल टिकट ले जाना अनिवार्य है। अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार अपने पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध अपने आवेदन को रद्द कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन रद्द करने के लिए iGRAM पर मेल न भेजने की सलाह दी गई है। एक बार आवेदन रद्द होने के बाद बहाल नहीं किया जाएगा। नामांकन रद्द करने वाले छात्रों को विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार रिफंड दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार