IGNOU Placement Drive 2026: इग्नू कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 27 और 28 नवंबर को, स्थान और चयन प्रक्रिया जानें

Abhay Pratap Singh | November 27, 2026 | 03:59 PM IST | 2 mins read

साक्षात्कार का आयोजन वर्चुअल (ऑनलाइन) या फिजिकल (फेस-टू-फेस) मोड में ‘5वीं मंजिल, लिफ्ट 9, टॉवर बी, नॉलेज बुलेवार्ड, सेक्टर 62, नोएडा’ में होगा।

इग्नू कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 2026 के माध्यम से सेल्स काउंसलर के पदों को भरा जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने सारथी आईएएस (Saarthi IAS) के सहयोग से अपने छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने की घोषणा की है। इग्नू के कैंपस प्लेसमेंट सेल (CPC) के अनुसार, यह प्लेसमेंट ड्राइव 27 और 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्लेसमेंट दोपहर 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक प्रत्येक दिन आयोजित किया जाएगा। सेल्स काउंसलर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू वर्चुअल (ऑनलाइन) या फिजिकल (फेस-टू-फेस) मोड में ‘5वीं मंजिल, लिफ्ट 9, टॉवर बी, नॉलेज बुलेवार्ड, सेक्टर 62, नोएडा’ में होगा।

IGNOU Campus Placement Drive 2026: आवेदन कैसे करें?

  • इग्नू कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 2026 में ऑनलाइन मोड में उपस्थित होने वाले छात्रों को ईमेल आईडी niharika@sarrthi.com पर अपना सीवी (Curriculum Vitae) भेजना होगा।
  • वहीं, व्यक्तिगत रूप से इंटरव्यू में शामिल होने के लिए https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfeSVyjyZlEmk8xbAKUupQ3QFdcYsArHY5lQwleADs7s5wrRg/viewform?pli=1&authuser=0 पर जाकर गूगल फॉर्म भरना होगा।

Also read IIM Lucknow Placement 2026: आईआईएम लखनऊ समर प्लेसमेंट में मिले 600+ ऑफर, 3.5 लाख रुपये रहा सबसे अधिक स्टाइपेंड

आवेदकों के पास सेल्स या छात्र काउंसलिंग के क्षेत्र में 1 से 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। एडटेक या यूपीएससी क्षेत्र में काम करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में संवाद करने में सक्षम होना चाहिए। यूपीएससी की जानकारी रखने वाले फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं।

सिलेक्शन प्रोसेस में आवेदन/ स्क्रीनिंग, इंटरव्यू (मल्टीलेवल) और अंतिम चयन चरण शामिल है। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध नोटिस जांचने और नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।

IGNOU-Saarthi IAS Campus Placement Drive 2026: पद की मुख्य जिम्मेदारियां

  • छात्रों की छात्रों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को समझकर उन्हें उपयुक्त कोर्स या मेंटरशिप प्रोग्राम का सुझाव देना।
  • एडमिशन (कन्वर्जन) सुनिश्चित करने के लिए इच्छुक छात्रों से फोन कॉल के माध्यम से नियमित संपर्क बनाए रखना।
  • दैदैनिक, साप्ताहिक और मासिक आधार पर निर्धारित नामांकन (एनरोलमेंट) लक्ष्यों को पूरा करना।
  • सीआरएम (CRM) प्रणाली में नियमित एंट्री करना और छात्रों के विवरण को अपडेट करना
  • दाखिला लेने वाले छात्रों की सहज ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया के लिए एकेडमिक और ऑपरेशन टीमों के साथ तालमेल बिठाना।
  • दीर्घकालिक जुड़ाव और नए रेफरल प्राप्त करने के लिए छात्रों के साथ मजबूत और सकारात्मक संबंध बनाना।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]