IGNOU Admission 2024: इग्नू ओडीएल-ऑनलाइन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन का कल आखिरी मौका, जानें शुल्क
Santosh Kumar | August 13, 2024 | 03:36 PM IST | 2 mins read
विश्वविद्यालय की रिफंड नीति के अनुसार, यदि कोई अभ्यर्थी प्रवेश की पुष्टि से पहले अपना आवेदन रद्द करता है, तो उसे पूरी फीस वापस कर दी जाएगी।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) कार्यक्रमों के लिए जुलाई 2024 प्रवेश चक्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि कल (14 अगस्त) है। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी।
विश्वविद्यालय ने कहा कि "पात्र छात्र प्रवेश की पुष्टि के बाद राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल scholarships.gov.in/ पर भारत सरकार की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।" इसके लिए एक गैर-वापसी योग्य पंजीकरण शुल्क देना होगा। हालांकि, अगर प्रवेश की पुष्टि से पहले यह शुल्क दिया गया है, तो इसे वापस कर दिया जाएगा।
IGNOU Admission 2024: इग्नू की रिफंड नीति
विश्वविद्यालय की रिफंड नीति के अनुसार, यदि कोई अभ्यर्थी प्रवेश की पुष्टि से पहले अपना आवेदन रद्द करता है, तो उसे पूरी फीस वापस कर दी जाएगी। लेकिन यदि प्रवेश की पुष्टि के बाद आवेदन रद्द किया जाता है, तो फीस का 15% या अधिकतम 2,000 रुपये फीस से काट लिया जाएगा।
पहली बार आवेदन करने वाले आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे होम पेज पर उपलब्ध कार्यक्रमों की जांच करें और वांछित पाठ्यक्रम का चयन करें। उन्हें प्रवेश के लिए आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड, शुल्क विवरण, पाठ्यक्रम विवरण की जांच करने का भी निर्देश दिया गया है।
Also read उमा कांजीलाल नियुक्त हुईं इग्नू की कार्यवाहक कुलपति, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर चुकी हैं काम
IGNOU ODL Registration 2024: जरूरी दस्तावेज
आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि “उपयोगकर्ता नाम” 8 से 16 अक्षरों के बीच हो। पंजीकरण के बाद उम्मीदवारों को व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरना होगा। प्रवेश के लिए पंजीकरण करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रति अपलोड करनी होगी।
- 100 KB से कम फाइल आकार वाली फोटो।
- 100 KB से कम फाइल आकार वाले हस्ताक्षर।
- 200 KB से कम फाइल आकार वाली प्रासंगिक शैक्षणिक योग्यता।
- 200 KB से कम फ़ाइल आकार वाला अनुभव प्रमाण पत्र, यदि कोई हो।
- यदि आवेदक SC, ST, OBC से संबंधित हैं, तो श्रेणी प्रमाण पत्र। फ़ाइल का आकार 200 KB से कम होना चाहिए।
IGNOU July Admission 2024: आवेदन की प्रक्रिया
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके इग्नू ओडीएल-ऑनलाइन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Click Here For New Registration लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को ऑनलाइन और ओडीएल कार्यक्रम लिंक मिलेंगे।
- अब कार्यक्रम के अनुसार आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार