Santosh Kumar | August 13, 2024 | 02:38 PM IST | 2 mins read
एमसीसी नीट काउंसलिंग 2024 शेड्यूल के अनुसार, नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है।
Download the NEET 2026 Free Mock Test PDF with detailed solutions. Practice real exam-style questions, analyze your performance, and enhance your preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट यूजी 2024 परीक्षा के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया कल यानी 14 अगस्त से शुरू होने जा रही है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) mcc.nic.in पर एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2024 विंडो खोलेगी। नीट यूजी 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नीट काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
NEET 2026: Exam Centres List | Free NEET Coaching & Study Material
NEET Prep: Mock Test | 10 Years PYQ's | Syllabus
NEET 2026: Boards Cheat Sheet | Mind Maps & Diagrams Guide | Formula Sheet
Latest: Allied and Health Sciences | Paramedical Universities Accepting Applications
केंद्रीय विश्वविद्यालयों, डीयू, एएमयू, बीएचयू, जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली, एएफएमसी, ईएसआईसी, सभी एम्स और जेआईपीएमईआर में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को पंजीकरण के लिए 1,000 रुपये और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
इसके अतिरिक्त, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को केंद्रीय विश्वविद्यालयों, सभी एम्स, जिपमर, एएफएमसी और ईएसआईसी में आवेदन करते समय 10,000 रुपये की सुरक्षा राशि देनी होगी, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह राशि 5,000 रुपये है।
डीम्ड यूनिवर्सिटी में मेडिकल, डेंटल और बीएससी नर्सिंग सीटों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 2 लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि जमा करनी होगी। पंजीकरण के बाद, उम्मीदवार अपने पसंदीदा कॉलेजों का चयन ऑनलाइन कर सकते हैं।
इसके लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विकल्प भरने से पहले अपने पसंदीदा कॉलेजों की एक अस्थायी सूची तैयार करें। एमसीसी नीट काउंसलिंग 2024 शेड्यूल के अनुसार, नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है।
उम्मीदवार नीचे नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेजों का विवरण देख सकते हैं-
उम्मीदवार नीचे नीट यूजी 2024 काउंसलिंग राउंड 1 शेड्यूल देख सकते हैं-
| इवेंट्स | तिथियां |
|---|---|
भाग लेने वाले संस्थानों और एनएमसी द्वारा अस्थायी सीट मैट्रिक्स का सत्यापन | 14 अगस्त से 16 अगस्त 2024 तक |
पंजीकरण और शुल्क भुगतान | 14 अगस्त से 21 अगस्त 2024 तक |
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग | 16 अगस्त से 20 अगस्त 2024 तक |
सीट आवंटन की प्रक्रिया | 21 से 22 अगस्त 2024 तक |
राउंड 1 रिजल्ट | 23 अगस्त 2024 |
रिपोर्टिंग और जॉइनिंग | 24 से 29 अगस्त 2024 तक |
अभ्यर्थियों का सत्यापन | 30 से 31 अगस्त 2024 तक |