ICSI CS Admit Card 2025: सीएस एग्जीक्यूटिव, प्रोफेशनल प्रोग्राम के एडमिट कार्ड जारी, icsi.edu से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | December 12, 2025 | 02:42 PM IST | 1 min read
सीएस एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर का पता, पेपर कोड, एग्जाम की तारीख और रिपोर्टिंग टाइम जैसी पूरी जानकारी है।
‘Career prospects in Company Secretary’ E-Book which has been structured by ICSI for the students who can learn about how to become a CS and follow path towards a successful career.
Free Downloadनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने आज दिसंबर 2025 सेशन के लिए सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट अपने हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu से डाउनलोड कर सकते हैं। आईसीएसआई सीएस एग्जाम 22 दिसंबर से शुरू होंगे। एग्जाम के लिए सीएस एडमिट कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है।
आईसीएसआई एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक ऑफलाइन होगा। परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स को क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा।
ICSI CS Admit Card 2025: परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज
स्टूडेंट्स को सलाह दी गई है कि वे एग्जाम सेंटर पर अपने एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी और एक वैलिड फोटो आईडी लेकर आएं, नहीं तो एंट्री नहीं मिलेगी। सीएस प्रवेश पत्र में त्रुटि होने पर आईसीएसआई हेल्पलाइन को कॉन्टैक्ट करें।
आईसीएसआई सीएस एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर का पता, पेपर कोड, एग्जाम की तारीख और रिपोर्टिंग टाइम जैसी पूरी जानकारी होती है। एग्जाम हॉल में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना मना है।
ICSI CS Admit Card 2025: सीएस एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आईसीएसआई सीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होम पेज पर 'स्टूडेंट' सेक्शन में 'एग्जामिनेशन' टैब पर क्लिक करें।
- 'सीएस एग्जीक्यूटिव/प्रोफेशनल एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
- 17-अंकीय आवेदन नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा, डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।
आईसीएसआई ने कहा है कि सीएस दिसंबर एग्जाम के एडमिट कार्ड पोस्ट से नहीं भेजे जाएंगे, इसलिए कैंडिडेट उन्हें जल्द से जल्द ऑनलाइन डाउनलोड कर लें। सीएस एग्जाम 22 से 29 दिसंबर, 2025 के बीच आयोजित किए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार