ICMAI CMA December 2025: आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर रिजल्ट इंटर, फाइनल परीक्षा के लिए 11 फरवरी को होगा जारी
Abhay Pratap Singh | February 9, 2026 | 05:12 PM IST | 2 mins read
आईसीएमएआई सीएमए रिजल्ट दिसंबर 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को 11 अंकों का छात्र पहचान संख्या दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से दिसंबर 2025 सत्र के लिए सर्टिफाइड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के परिणाम 11 फरवरी को जारी किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट icmai.in और eicmai.in के माध्यम से आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर 2025 रिजल्ट जांच सकते हैं।
आईसीएमएआई द्वारा सीएमए इंटर और फाइनल परीक्षा 10 से 17 दिसंबर, 2025 तक आयोजित की गई थी। आईसीएमएआई सीएमए फाउंडेशन परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की गई थी। हालांकि, संस्थान की ओर से आईसीएमएआई सीएमए फाउंडेशन दिसंबर 2025 परीक्षा का परिणाम 8 जनवरी, 2026 को घोषित कर दिया गया है।
आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को अपने छात्र पहचान संख्या जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईसीएमएआई सीएमए इंटर दिसंबर 2025 रिजल्ट और आईसीएमएआई सीएमए फाइनल 2025 रिजल्ट में पेपरवाइज अंक और दोनों समूहों के कुल अंकों सहित अन्य विवरण शामिल होंगे।
सूचना के अनुसार, यदि कोई छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो आईसीएमएआई द्वारा उन्हें सीएमए परीक्षा की उत्तर पुस्तिका सत्यापित कराने का मौका भी देगा। आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर 2025 के परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार 30 दिनों के भीतर अपनी आंसर बुक सत्यापन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सीएमए इंटर एंड फाइनल एग्जाम दिसंबर 2025 उत्तीर्ण करने के उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आईसीएमएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CMA Inter and Final December 2025 Result: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीएमए दिसंबर 2025 इंटर फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट eicmai.in पर विजिट करें।
- एग्जाम सेक्शन के भीतर ‘रिजल्ट’ टैप पर क्लिक करें।
- दिसंबर 2025 सीएमए इंटर/फाइनल परीक्षा परिणाम लिंक पर जाएं।
- अब 11 अंकों का छात्र पहचान/ पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
- सीएमए दिसंबर 2025 रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]आईआईटी दिल्ली ने हेल्थकेयर प्रोडक्ट डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट में ऑनलाइन पीजी डिप्लोमा में प्रवेश शुरू किया
एक साल के इस प्रोग्राम में 450 से अधिक घंटे की पढ़ाई शामिल है, जिसमें 200 घंटे के लाइव ऑनलाइन सेशन, 120 घंटे का प्रैक्टिकल कार्य एवं प्रोजेक्ट और दो दिवसीय कैंपस इमर्शन शामिल है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग