ICAI CA Result 2025 Date: आईसीएआई सीए फाइनल, इंटर और फाउंडेशन रिजल्ट 6 जुलाई को होगा जारी, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | June 30, 2025 | 06:23 PM IST | 1 min read
आईसीएआई सीए 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर और रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने मई 2025 में आयोजित फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के लिए सीए रिजल्ट 2025 जारी करने की तिथि आधिकारिकतौर पर घोषित कर दी है। नवीनतम नोटिस के अनुसार, आईसीएआई सीए 2025 परिणाम 6 जुलाई को अलग-अलग समय पर घोषित किए जाएंगे।
आईसीएआई सीए 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर और रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईसीएआई सीए परिणाम में किसी भी तरह की विसंगति होने पर तुरंत आईसीएआई की हेल्पलाइन या क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करना चाहिए। आईसीएआई सीए के नतीजे ईमेल या एसएमएस के माध्यम से जारी नहीं किया जाता है।
ICAI CA Result 2025: चार्टर्ड अकाउंट रिजल्ट डेट
- आईसीएआई सीए फाइनल रिजल्ट 2025 और आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट 2025 रिजल्ट 6 जुलाई, 2025 को दोपहर 2:00 बजे के आसपास जारी किया जाएगा।
- आईसीएआई सीए फाउंडेशन 2025 का परिणाम 6 जुलाई, 2025 को शाम 5:00 बजे के घोषित किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “मई 2025 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम 6 जुलाई 2025 को निम्नलिखित समय पर घोषित किए जाने की संभावना है और इसे उम्मीदवार वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं।”
ICAI CA May 2025 Result: कैसे डाउनलोड करें?
आधिकारिक आईसीएआई परिणाम पोर्टल icai.nic.in पर जाएं। इसके बाद, “सीए फाइनल/इंटर/फाउंडेशन रिजल्ट मई 2025” लिंक पर क्लिक करें। अब, पंजीकरण नंबर और रोल नंबर की सहायता से लॉगिन करें। कैंडिडेट अपना आईसीएआई सीए रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Chartered Accountant Result 2025: आगे की प्रक्रिया
आईसीएआई सीए 2025 परिणाम में सफल उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित विकल्प होंगे:
- सीए फाइनल परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी सदस्यता की औपचारिकताओं की ओर बढ़ेंगे।
- सीए इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण छात्र अंतिम स्तर के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
- सीए फाउंडेशन पासआउट छात्र इंटरमीडिएट कोर्स के लिए नामांकन ले सकते हैं।
अगली खबर
]जल शक्ति मंत्रालय ने भूजल वैज्ञानिकों की भर्ती के लिए मसौदा नियम किया जारी, हितधारक 13 जुलाई तक भेजें सुझाव
वैज्ञानिकों को एक आंतरिक स्क्रीनिंग समिति द्वारा लेवल-1 स्क्रीनिंग से गुजरना होगा, उसके बाद एक मूल्यांकन बोर्ड या एक विभागीय सहकर्मी समीक्षा समिति द्वारा लेवल-2 मूल्यांकन किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा