Saurabh Pandey | June 26, 2025 | 07:57 AM IST | 1 min read
यह परीक्षा विभिन्न प्रशिक्षण अकादमियों भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), वायु सेना अकादमी (एएफए) और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में 453 डिफेंस के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) II परीक्षा 2025 के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। यूपीएससी सीडीएस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार यूपीएससी सीडीएस II परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, प्रत्येक शिफ्ट दो घंटे की होगी। पेपरवाइज शिफ्ट का समय इस प्रकार है-
तारीख | समय | विषय | विषय कोड |
|---|---|---|---|
14 सितंबर 2025 (रविवार) | सुबह 9 बजे से 11 बजे | अंग्रेजी | 11 |
14 सितंबर 2025 (रविवार) | दोपहर 12:30 से दोपहर 2:30 बजे | सामान्य ज्ञान | 12 |
14 सितंबर 2025 (रविवार) | शाम 4 बजे से शाम 6 बजे | प्रारंभिक गणित | 13 |
यह परीक्षा विभिन्न प्रशिक्षण अकादमियों भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), वायु सेना अकादमी (एएफए) और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में 453 रक्षा नौकरियों के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।
Also read UPSC CAPF AC Final Result: यूपीएससी सीएपीएफ एसी फाइनल रिजल्ट जारी, 459 कैंडिडेट चयनित
यूपीएससी द्वारा साल में दो बार सीडीएस परीक्षा आयोजित की जाती है। सीडीएस I फरवरी में, जबकि सीडीएस II सितंबर में आयोजित की जाती है।