IBPS SO Mains Result 2025: आईबीपीएस एसओ मेंस रिजल्ट घोषित, ibps.in से डाउनलोड करें परिणाम पीडीएफ
Santosh Kumar | December 10, 2025 | 06:16 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस एसओ मेन्स रिजल्ट चेक करने के लिए, कैंडिडेट्स को पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने आज स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) मेन परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यह रिजल्ट सीआरपी एसपीएल-एक्सवी भर्ती प्रक्रिया के तहत जारी किया गया है। जो उम्मीदवार 9 नवंबर को हुई मेन परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं। आईबीपीएस एसओ रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर उपलब्ध है।
आईबीपीएस एसओ मेन्स रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए, कैंडिडेट्स को ऑफिशियल पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करना होगा। मेंस में सफल कैंडिडेट्स को इंटरव्यू स्टेज के लिए बुलाया जाएगा।
आईबीपीएस एसओ मेन्स रिजल्ट 2025 में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, कैटेगरी और क्वालिफाइंग स्टेटस शामिल होगा। आईबीपीएस एसओ भर्ती 2025 अभियान के तहत कुल 1,007 स्पेशलिस्ट ऑफिसर वैकेंसी भरी जाएंगी।
Also read IBPS PO Interview Admit Card 2025: आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड जारी, साक्षात्कार 24 दिसंबर को
IBPS SO Mains Result 2025: आईबीपीएस एसओ रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आईबीपीएस एसओ मेंस रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'आईबीपीएस सीआरपी एसपीएल- एक्सवी' लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- आईबीपीएस एसओ रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपने रिजल्ट की जांच करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
जो उम्मीदवार परीक्षा में क्वालिफाई करेंगे, उन्हें इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर जारी किए जाएंगे। फाइनल मेरिट लिस्ट मेन परीक्षा और इंटरव्यू में मिले नंबरों के आधार पर जारी की जाएगी, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।
चुने गए उम्मीदवारों को अलग-अलग पब्लिक सेक्टर बैंकों में स्पेशलिस्ट पदों पर नियुक्त किया जाएगा। आईबीपीएस एसओ मेन्स रिजल्ट 17 दिसंबर तक देखे जा सकते हैं। आईबीपीएस एसओ मेंस कटऑफ स्कोर जल्द ही जारी किए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा