IBPS RRB Clerk,PO Result 2024: आरआरबी क्लर्क,पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट ibps.in पर जल्द होगा जारी
Saurabh Pandey | September 2, 2024 | 11:00 AM IST | 1 min read
आईबीपीएस आरआरबी पीओ, क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के लिए कट ऑफ 2024 स्कोरकार्ड के साथ जारी किया जाएगा। आईबीपीएस आरआरबी स्कोरकार्ड में सेक्शनवाइज स्कोर, ओवरऑल स्कोर, कट ऑफ अंक आदि होगा।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) की तरफ से जल्दी ही आईबीपीएस आरआरबी पीओ, क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 2024 घोषित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
आईबीपीएस आरआरबी पीओ क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 2024 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड की मदद से ल़ॉगिन करना होगा।
IBPS RRB Clerk Result: डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-ibps.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'आईबीपीएस आरआरबी रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें
- अब पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर होगा।
- आईबीपीएस आरआरबी परिणाम डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट लें।
IBPS RRB Clerk Result 2024: मार्किंग स्कीम
आईबीपीएस आरआरबी पीओ, क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में सही उत्तर के लिए, उम्मीदवारों को एक अंक मिलता है, जबकि गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से 1/4 अंक काट लिए जाते हैं।
IBPS RRB PO Result 2024: परीक्षा तिथि
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क और पीओ परीक्षा 3, 4, 10, 17 और 18 अगस्त को आयोजित की गई थी। ऑफिसर स्केल 2 और 3 के लिए एकल परीक्षा और ऑफिसर स्केल 1 के लिए मुख्य परीक्षा एक ही दिन 29 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
IBPS RRB Clerk, PO Result 2024: रिक्तियों का विवरण
यह भर्ती अभियान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ग्रुप ए - अधिकारी (स्केल- I, II और III) और ग्रुप बी - कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) की 9923 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच