IBPS PO Prelims Result 2025: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट ibps.in पर होगा जारी, मेन्स डेट जानें
Saurabh Pandey | September 16, 2025 | 12:34 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस पीओ 2025 परीक्षा पैटर्न में दो ऑनलाइन लिखित परीक्षाएं शामिल होती हैं। आईबीपीएस पीओ की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों में, गलत उत्तर वाले प्रत्येक प्रश्न के लिए 0.25 अंक की कटौती की जाती है।
नई दिल्ली : बैंकिंग एवं कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस ) द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम सितंबर के अंत तक जारी किए जाने की उम्मीद है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर्स/मैनेजमेंट ट्रेनी (पीओ/एमटी) के लिए प्रारंभिक परीक्षा 17, 23 और 24 अगस्त, 2025 को आयोजित की गई थी। परिणाम के साथ आईबीपीएस श्रेणीवार और अनुभागवार कट-ऑफ अंक भी जारी करेगा।
IBPS PO Prelims Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब अपना परिणाम देखें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
IBPS PO Prelims Result 2025: स्कोरकार्ड विवरण
- अभ्यर्थी का पूरा नाम
- श्रेणी
- पंजीकरण संख्या
- रोल नंबर
- आवेदित पद का नाम
- प्रत्येक खंड में प्राप्त अंक
- प्राप्त कुल अंक
- कट-ऑफ अंक
Also read UP Police Recruitment 2025: यूपी पुलिस भर्ती के लिए कुल 15,75,760 आवेदन, जानें कब होगी परीक्षा?
IBPS PO 2025: मुख्य परीक्षा तिथि
IBPS PO 2025 प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार 12 अक्टूबर, 2025 को होने वाली आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
अगली खबर
]JPSC JET 2025 Exam: झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू, लास्ट डेट 6 अक्टूबर, जानें एग्जाम पैटर्न
आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in के माध्यम से जेपीएससी जेईटी 2025 के लिए आवेदन कर सकेंगे। जेपीएससी जेईटी 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल