IBPS PO Mains Result 2026: आईबीपीएस पीओ मेंस रिजल्ट ibps.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | November 20, 2026 | 05:41 PM IST | 2 mins read
आईबीपीएस पीओ मेंस रिजल्ट जारी हो चुका है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) / मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) की भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं। परिणाम 27 नवंबर तक डाउनलोड के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
आईबीपीएस पीओ मेंस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए और अगले चरण के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।
IBPS PO Mains Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद CRP PO/MT सेक्शन को खोलें।
- CRP-PO/MT-XVI के लिए ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के परिणाम से जुड़ा लिंक खोजें।
- लॉगिन पेज खोलने के लिए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।
- आईबीपीएस पीओ मेंस रिजल्ट देखने के लिए डिटेल्स सबमिट करें।
- अपना क्वालिफाइंग स्टेटस चेक करें रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
IBPS PO Mains Result 2026: स्कोरकार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- पंजीकरण संख्या
- रोल नंबर
- श्रेणी
- जिस पद के लिए आवेदन किया है (PO/MT)
- परीक्षा का नाम (CRP PO/MT-XVI)
- इंटरव्यू राउंड के लिए क्वालीफाइंग स्टेटस
- सेक्शन-वार और कुल अंक
IBPS PO Mains 2026: परीक्षा विवरण
आईबीपीएस मुख्य परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। इस पेपर में रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड, सामान्य/अर्थव्यवस्था/बैंकिंग जागरूकता, अंग्रेजी भाषा और डेटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन का टेस्ट लिया गया था। इसके साथ ही, अंग्रेजी लेखन परीक्षा भी हुई, जिसमें एक निबंध और एक पत्र लिखना था। उम्मीदवारों को सेक्शनल और कुल कट-ऑफ पास करना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं, वे इंटरव्यू राउंड के लिए पात्र हैं। इससे पहले, 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के लिए परिणाम 23 सितंबर 2026 को जारी किया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र