IBPS Clerk PET Admit Card 2026: आईबीपीएस क्लर्क प्री-एग्जाम ट्रेनिंग एडमिट कार्ड ibps.in पर जारी

Saurabh Pandey | September 29, 2026 | 11:45 AM IST | 1 min read

आईबीपीएस क्लर्क पीईटी एडमिट कार्ड 2026 अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस दस्तावेज में प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।

आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड, पीईटी कॉल लेटर से अलग एक डॉक्यूमेंट है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा से पहले प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। आईबीपीएस क्लर्क प्री-एग्जाम ट्रेनिंग 3 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। 11403 रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले रिजर्व्ड कैटेगरी के उम्मीदवार अपने तय शेड्यूल के अनुसार पीईटी में शामिल हो सकते हैं। पीईटी सेंटर और शिफ्ट का समय देखने के लिए, उम्मीदवार अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स की मदद से लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक समुदायों, पूर्व-सैनिकों और PwBD कैटेगरी के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग ऑनलाइन आयोजित की जाती है। इसमें केवल वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन के समय पीईटी का विकल्प चुना था।

Ibps clerk pet admit card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर मौजूद आईबीपीएस क्लर्क एग्जाम 2026 पीईटी लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन जानकारी डालनी होगी।
  4. अब 'सबमिट' पर क्लिक करें और आपका पीईटी पेज खुल जाएगा।
  5. आईबीपीएस क्लर्क प्री-ट्रेनिंग में शामिल हों और पूरी होने के बाद 'सबमिट' पर क्लिक करें।
  6. अंत में एडमिट कार्ड पेज डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Also read UPPSC HEO Exam City 2026: स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी और वेटनरी ऑफिसर सिटी स्लिप जारी, एग्जाम डेट जानें

IBPS Clerk Exam Date 2026: प्रीलिम्स परीक्षा तिथि

आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट की प्रिंटेड कॉपी ले जाना अनिवार्य है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]