AFCAT Notification 2027: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से रजिस्ट्रेशन
Saurabh Pandey | November 2, 2026 | 02:58 PM IST | 1 min read
भारतीय वायुसेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू होगी।
Candidates can download AFCAT question papers along with answers from here.
Free Downloadनई दिल्ली : भारतीय वायु सेना (IAF) ने जनवरी 2028 से शुरू होने वाले कोर्सेज के लिए 'एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2027, 'एनसीसी स्पेशल एंट्री' और 'GATE स्कोर एंट्री' के संबंध में एक शॉर्ट नोटिस जारी की है। इच्छुक और पात्र पुरुष और महिला उम्मीदवार 'फ्लाइंग ब्रांच' में 'शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC)' के लिए, और 'ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) ब्रांच' में 'परमानेंट/ शॉर्ट सर्विस कमीशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरू होगी और 11 दिसंबर 2026 (रात 11:30 बजे) तक चलेगी।
Don't Miss: AFCAT Question Papers with Solutions
एयरफोर्स फ्लाइंग ब्रांच के लिए आयु सीमा 20 से 24 वर्ष होनी चाहिए और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच के लिए 20 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा की गणना के लिए कट-ऑफ तारीख 1 जनवरी 2028 है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी। फ्लाइंग ब्रांच के लिए, जिन उम्मीदवारों के पास DGCA से प्राप्त वैलिड कमर्शियल पायलट लाइसेंस है, उनकी आयु 26 वर्ष तक हो सकती है।
IAF AFCAT 2027: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाएं।
- एएफकैट 01/2027 के लिए 'ऑनलाइन आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी जरूरत के अनुसार एंट्री AFCAT, NCC स्पेशल एंट्री या GATE स्कोर एंट्री चुनें।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी जरूरी व्यक्तिगत, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, परीक्षा का भुगतान करें।
- अब आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार फिर से चेक कर लें।
- अंत में आवेदन सबमिट करें और इसकी एक कॉपी अपने पास रख लें।
Also read UPTET 2026: इलाहाबाद एचसी ने यूपी टीईटी के दो प्रश्नों को मूल्यांकन से हटाने का आयोग को दिया निर्देश
AFCAT 1 2027: चयन प्रक्रिया
- AFCAT ऑनलाइन परीक्षा (NCC स्पेशल एंट्री और GATE स्कोर एंट्री के लिए नहीं)
- एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) इंटरव्यू
- कंप्यूटराइज्ड पायलट सिलेक्शन सिस्टम (CPSS), केवल फ्लाइंग ब्रांच के लिए
- मेडिकल जांच
- अंतिम मेरिट सूची
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार