IAF Agniveervayu Admit Card: आईएएफ अग्निवीरवायु इंटेक 01/2025 एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | July 18, 2024 | 05:45 PM IST | 2 mins read
आईएफ अग्निवीरवायु इंटेक चरण 2 परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निवीरवायु इंटेक 01/2025 चरण-2 परीक्षा के पहले बैच के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आईएएफ अग्निवीरवायु इंटेक के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से आईएएफ अग्निवीरवायु इंटेक हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
आईएएफ अग्निवीरवायु एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजरनेम या ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। अग्निवीरवायु इंटेक चरण 2 के पहले बैच में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आईएएफ अग्निवीरवायु इंटेक01/2025 हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।
इंडियन एयरफोर्स द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया कि, “अग्निवीरवायु इंटेक 01/2025 के लिए चरण- 2 परीक्षा के पहले बैच के लिए एडमिट कार्ड उम्मीदवारों की लॉगिन आईडी पर उपलब्ध हैं। दूसरे बैच के लिए एडमिट कार्ड 29 जुलाई 2024 को सुबह 11:00 बजे जारी किए जाएंगे।”
आईएएफ अग्निवीरवायु चयन प्रक्रिया के लिए 3 चरणों का आयोजन किया जाएगा। चरण 1 एक ऑनलाइन परीक्षा है। चरण 2 में ऑनलाइन परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) एवं एडाप्टिबिलिटी टेस्ट 1 व 2 को शामिल किया गया है। इसके अलावा, चरण 3 चिकित्सा परीक्षा है।
अग्निवीरवायु इंटेक 01/2025 में नामांकन के लिए अंतिम रूप से बुलाए गए उम्मीदवारों की सूची नवंबर में जारी की जाएगी। भारतीय वायु सेना में अग्निवीरवायु की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय वायु सेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Agniveervayu 01/2025 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से अग्निवीर वायु इंटेक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, अग्निवीरवायु 01/2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल में अग्निवीर इंटेक एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा