IAF Agniveer Vayu 2025: भारतीय वायु सेना अग्निवीरवायु परीक्षा सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड जल्द
Saurabh Pandey | March 7, 2024 | 04:58 PM IST | 1 min read
अग्निवीरवायु इंटेक 01/2025 परीक्षा के माध्यम से भारतीय वायु सेना में मल्टीपल भर्तियां अग्निपथ और अग्निवीर योजना के अंतर्गत की जाएंगी। अग्निवीरवायु भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से केवल 24 से 48 घंटे पहले जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना ने अग्निवीरवायु (01/2025) इनटेक के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अपनी परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एयरफोर्स की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से केवल 24 से 48 घंटे पहले उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा।
भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ अग्निवीर योजना के तहत अग्निवीरवायु इंटेक 01/2025 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दिया है। परीक्षा सिटी स्लिप प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को पहले अपने यूजर नेम या ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट, agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन करना होगा।
अग्निवीर वायु चयन परीक्षा
अग्निवीर वायु चयन परीक्षा 17 मार्च से भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित की जा रही है। पहले चरण की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र उम्मीदवारों को परीक्षा से 48-72 घंटे पहले पंजीकृत ईमेल पते के माध्यम से भेजे जाएंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड रंगीन प्रिंट में डाउनलोड करना होगा और परीक्षा केंद्र पर लेकर आना होगा।
Also read IAF Agniveer 2024 : एयरफोर्स अग्निवीर 2024 अधिसूचना जारी, रजिस्ट्रेशन 17 जनवरी से
अंकन योजना
अग्निवीरवायु भर्ती परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि उत्तर देते समय एक बार अच्छे से चेक जरूर करें।
ऐसे चेक करें सिटी स्लिप
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
- अग्निवीरवायु 01/2025 परीक्षा सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- परीक्षा शहर पर्ची चेक करें और डाउनलोड करें।
- अब इसका एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी