IAF Agniveer Recruitment 2024: आईएएफ अग्निवीर भर्ती आवेदन का अंतिम दिन आज; agnipathvayu.cdac.in से करें अप्लाई
Santosh Kumar | February 11, 2024 | 10:33 AM IST | 1 min read
आईएएफ अग्निवीर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा, परीक्षा 17 मार्च को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में अग्निवीर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 11 फरवरी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 6 फरवरी तय की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 11 फरवरी कर दिया गया था।
आईएएफ अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए आवेदकों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन शुल्क के रूप में 550 रुपये का भुगतान करना होगा। भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), फिजिकल फिटनेस टेस्ट और एडाप्टेबिलिटी टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। IAF Agniveer Recruitment Exam का आयोजन 17 मार्च को होगा।
चयन परीक्षाओं के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार ही एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आयु सीमा के बात करें तो जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 के बीच जन्में उम्मीदवार ही आवेदन के लिए योग्य माने जाएंगे। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
IAF Agniveer Recruitment 2024: ऐसे आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर IAF Agniveer Recruitment 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- IAF की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं
- Homepage पर Candidate Login पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, "Click Here to Register" पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार का नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी दर्ज करें।
- आवश्यक जानकारी के साथ आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र सबमिट कर दें।
- उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लेना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’