HTET 2024 Registration: हरियाणा टेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो bsehhtet.com पर ओपन, लास्ट डेट 14 नवंबर
Santosh Kumar | November 4, 2024 | 04:15 PM IST | 1 min read
एचटीईटी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करना होगा।
नई दिल्ली: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) ने आज यानी 4 नवंबर को हरियाणा टेट (एचटीईटी 2024) परीक्षा के लिए आवेदन विंडो खोल दी है। जो उम्मीदवार पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी पात्रता के लिए इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsehhtet.com के जरिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। एचटीईटी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को 14 नवंबर तक आवेदन करना होगा।
एचटीईटी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करना होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एचटीईटी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का विवरण देख सकते हैं-
| श्रेणी | लेवल 1 | लेवल 2 | लेवल 3 |
|---|---|---|---|
| हरियाणा निवासी एससी और पीएच उम्मीदवार | 500/- रुपये | 900/- रुपये | 1200/- रुपये |
| हरियाणा निवासी सभी उम्मीदवार (एससी और पीएच को छोड़कर) | 1000/- रुपये | 1800/- रुपये | 2400/- रुपये |
| गैर-हरियाणा निवासी सभी उम्मीदवार (एससी और पीएच सहित) | 1000/- रुपये | 1800/- रुपये | 2400/- रुपये |
HTET 2024 Application Form: करेक्शन विंडो 15 से 17 नवंबर तक
नोटिस में कहा गया है कि एचटीईटी 2024 लेवल-1, 2 और 3 की परीक्षाएं 7-8 दिसंबर को होंगी। लेवल-3 की परीक्षा 7 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक और लेवल-2 की परीक्षा 8 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।
इसके अलावा लेवल-1 की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। हरियाणा टेट परीक्षा 2024 आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर है और अभ्यर्थी 15 से 17 नवंबर तक आवेदन में सुधार कर सकेंगे।
Also read CBSE CTET 2024: सीबीएसई सीटेट एग्जाम 14 दिसंबर को, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक और परीक्षा शेड्यूल जानें
HTET 2024 Registration: ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एचटीईटी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bsehhtet.com पर जाएं।
- होमपेज पर, Login लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक डिटेल्स के जरिए खुद का पंजीकरण करें।
- एचटेट 2024 आवेदन पत्र भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- अब शुल्क का भुगतान करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा