Trusted Source Image

Delhi Police Constable Physical Test Postponed: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट स्थगित, नई डेट्स जल्द

Saurabh Pandey | August 24, 2026 | 03:57 PM IST | 2 mins read

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की 24 और 25 अगस्त को होने वाले फिजिकल टेस्ट (PE&MT) को खराब मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के बाकी शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के बाकी शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल (एग्जिक्यूटिव) भर्ती परीक्षा-2025 के तहत आयोजित होने वाली शारीरिक सहनशक्ति और मापदंड परीक्षा (PE&MT) को खराब मौसम के चलते फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस भर्ती प्रकोष्ठ द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 24 और 25 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले टेस्ट को मौसम की वजह से बनी खराब स्थितियों के कारण लिया गया है। परीक्षा के बाकी शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट (PE&MT) को रद्द नहीं किया गया है। इसे केवल उन उम्मीदवारों के लिए स्थगित किया गया है, जिनकी परीक्षा 24 और 25 अगस्त, 2026 को होनी थी। नई तारीखों की जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाएगी।

Delhi Police Constable Physical Tests: 10 सितंबर को होगी परीक्षा

दिल्ली पुलिस भर्ती प्रकोष्ठ ने इस परीक्षा को अब री-शेड्यूल करते हुए 10 सितंबर 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है। 22 अगस्त के लिए जारी किया गया पुराना एडमिट कार्डही 10 सितंबर की परीक्षा के लिए मान्य रहेगा। अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड में दर्ज समय और स्थान पर ही रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों और सामान के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

Also read RPSC Statistical Officer Exam City Slip 2026: राजस्थान सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा की सिटी स्लिप जारी

Delhi Police Constable Physical Tests: परीक्षा शेड्यूल में नहीं होगा बदलाव

शारीरिक परीक्षा का बाकी शेड्यूल पूरी तरह से अपरिवर्तित रहेगा। किसी भी अन्य बदलाव या ताजा अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को नियमित रूप से दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट देखने का निर्देश दिया गया है। इस स्थगन से प्रभावित उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट की तैयारी के लिए अधिक समय मिल जाएगा।

फिजिकल टेस्ट के लिए दस्तावेज

जो उम्मीदवार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जिक्यूटिव) परीक्षा 2026 के लिए फिजिकल और एंड्योरेंस टेस्ट में शामिल होंगे, उन्हें ये जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने चाहिए-

  1. फिजिकल टेस्ट के लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट।
  2. वैलिड आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, इत्यादि)।
  3. 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट और सर्टिफिकेट, साथ ही कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)।
  4. हाल की दो पासपोर्ट-साइज फोटो।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications