HP Board 10th Result 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, hpbose.org से कर सकेंगे डाउनलोड
Saurabh Pandey | May 6, 2024 | 07:32 PM IST | 1 min read
छात्र एडमिट कार्ड पर अपने रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) कल यानी 7 मई को हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट सुबह 10 बजे आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर घोषित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अपना एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
एचपीबीओएसई 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोर्ड टॉपर के नाम के साथ-साथ पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण विवरण भी बताया जाएगा। हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों को परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित होने के लिए कुल 33% अंक प्राप्त करने होंगे।
HPBOSE 10th Results: रिजल्ट डिटेल
- रोल नंबर
- नाम
- माता - पिता का नाम
- विषयों के नाम
- थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा में प्राप्त अंक
- विषयवार अंक
- कुल मार्क
- डिवीजन
- एचपीबीओएसई 10वीं परिणाम स्थिति
एचपीबीओएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा लगभग एक लाख छात्रों के लिए इस वर्ष 2 से 21 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। जबकि पिछले वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 से 31 मार्च के बीच आयोजित की गई थी और परिणाम 25 मई को घोषित किया गया था। पिछले साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.7 प्रतिशत था।
HPBOSE 10th Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- होमपेज पर सक्रिय लिंक “HPBOSE मैट्रिक रिजल्ट 2024” पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अब सबमिट पर क्लिक करें।
- एक नई विंडो खुलेगी और आपका एचपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अब स्कोरकार्ड को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी