Santosh Kumar | April 29, 2024 | 03:47 PM IST | 2 mins read
एचपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने पहली रैंक हासिल की है, दोनों ने 494 अंक हासिल किए हैं। कामाक्षी और छाया को 98.80 प्रतिशत अंक के साथ हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने टॉपर घोषित किया है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2024 की घोषणा कर दी है। परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया गया है। इस साल एचपी बोर्ड 12वीं कक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 73.76% रहा है। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी है। इस साल एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में टॉप 10 में कुल 41 छात्रों के नाम शामिल हैं।
New: HPBOSE Supplementary Exam Dates Out - Direct Link
Latest: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
एचपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने पहली रैंक हासिल की है, दोनों ने 494 अंक हासिल किए हैं। कामाक्षी और छाया को 98.80 प्रतिशत अंक के साथ हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने टॉपर घोषित किया है। श्रुति शर्मा ने 492 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है, वहीं घुमारवीं की एंजेल ने 491 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
जो छात्र हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए थे, वे अपने रोल नंबर की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने घोषणा की है कि विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम में शीर्ष 10 मेरिट स्थानों में सूचीबद्ध 41 छात्रों में से 30 छात्राएं हैं। इनमें सरकारी स्कूलों के 10 और निजी स्कूलों के 31 छात्रों के नाम शामिल हैं।
कांगड़ा डीसी एवं स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हेमराज बैरवा के साथ बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि परीक्षा में 85,777 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इसमें 63,092 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। बोर्ड की ओर से 25 दिन में रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।
छात्र एचपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में शीर्ष रैंक हासिल करने वाले छात्रों की सूची नीचे देख सकते हैं-
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से एचपीबीओएसई 12वीं परिणाम 2024 की जांच कर कर सकते हैं-