Saurabh Pandey | April 29, 2024 | 10:33 PM IST | 1 min read
हिमाचल प्रदेश 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को एक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर घोषित कर दिया गया है।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है।हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2024 में शामिल छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपने रोल नंबर की मदद से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड एक सप्ताह में 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। कामाक्षी शर्मा ने 12वीं में 98.80 फीसदी अंक हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का आयोजन 1 मार्च से 28 मार्च तक सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में किया है। इस वर्ष, 85,000 से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
हिमाचल प्रदेश 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को एक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर घोषित कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 2 मार्च से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी।
हिमाचल प्रदेश 12वीं रिजल्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड की गई मार्कशीट प्रोविजनल होगी। फाइनल मार्कशीट हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा संबंधित स्कूलों को भेज दी जाएगी और छात्र इसे अपने स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।
Also read HP Board Class 12 Result 2024: एचपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट आज होगा जारी, डाउनलोड लिंक जानें
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) आज यानी 29 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। 98.80 फीसदी अंक हासिल कर कामाक्षी शर्मा ने परीक्षा में टॉप किया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।
April 29, 2024 | 10:33 PM IST
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2024 की घोषणा कर दी है। परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया गया है। इस साल एचपी बोर्ड 12वीं कक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 73.76% रहा है।
ये भी पढ़ें:- HPBOSE 12th Topper List 2024: एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं टॉपर सूची जारी, टॉप 10 में 41 छात्र; देखें लिस्ट
April 29, 2024 | 10:06 PM IST
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12 कक्षा विज्ञान संकाय में कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने 98.89 फीसदी अंक हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है। इन दोनों को 500 में से 494 अंक मिले हैं। वहीं डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना की छात्रा अर्शिता ने आर्ट्स स्ट्रीम में 500 में से 490 (98 प्रतिशत) अंकों के साथ टॉप किया है। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जसूर के शव्य कुमार ने कॉमर्स स्ट्रीम में 500 में 490 अंकों ( 98 प्रतिशत) के साथ परीक्षा में टॉप किया है।
April 29, 2024 | 09:28 PM IST
छात्र एचपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में शीर्ष रैंक हासिल करने वाले छात्रों की सूची नीचे देख सकते हैं-
April 29, 2024 | 08:55 PM IST
April 29, 2024 | 08:30 PM IST
हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस साल, 43,964 लड़कों ने HPBOSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2024 दी थी जिनमें से 30,572 छात्र पास हुए हैं। वहीं 41,575 लड़कियों में से 32,520 लड़कियां पास हुई हैं।
April 29, 2024 | 07:52 PM IST
रैंक 1 - शाव्या कुमार: 500 में से 490 अंक - 98%
रैंक 2 - गुरप्रीत कौर: 488 अंक - 97.60%
रैंक 3 - दिव्यांश अग्रावल - 487 अंक - 97.40%
रैंक 3 - ईशा ठाकुर - 487 अंक - 97.40%
रैंक 4 - प्रियंका - 480 अंक - 96%
रैंक 4 - पीयूष संख्यान - 480 अंक - 96%
रैंक 5 - कनिका कौंडल - 479 अंक - 95.80%
April 29, 2024 | 07:35 PM IST
April 29, 2024 | 07:01 PM IST
कांगड़ा डीसी एवं स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हेमराज बैरवा के साथ बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि परीक्षा में 85,777 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इसमें 63,092 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। बोर्ड की ओर से 25 दिन में रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।
April 29, 2024 | 06:41 PM IST
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने घोषणा की है कि विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम में शीर्ष 10 मेरिट स्थानों में सूचीबद्ध 41 छात्रों में से 30 छात्राएं हैं। इनमें सरकारी स्कूलों के 10 और निजी स्कूलों के 31 छात्रों के नाम शामिल हैं।
April 29, 2024 | 06:21 PM IST
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने छात्रों के लिए एचपी बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट देखने के लिए लिंक सक्रिय कर दिया है।
April 29, 2024 | 05:44 PM IST
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12 कक्षा विज्ञान संकाय में कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने 98.89 फीसदी अंक हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है। इन दोनों को 500 में से 494 अंक मिले हैं। वहीं डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना की छात्रा अर्शिता ने आर्ट्स स्ट्रीम में 500 में से 490 (98 प्रतिशत) अंकों के साथ टॉप किया है। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जसूर के शव्य कुमार ने कॉमर्स स्ट्रीम में 500 में 490 अंकों ( 98 प्रतिशत) के साथ परीक्षा में टॉप किया है।
April 29, 2024 | 05:31 PM IST
एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम के कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में 5.64 प्रतिशत अंकों की कमी देखी गई है। पिछले साल पास प्रतिशत 79.4 फीसदी था, जो इस साल गिरकर 73.76 फीसदी हो गया है। विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम की संयुक्त रूप से शीर्ष दस मेरिट सूची में कुल 41 छात्रों ने जगह बनाई है। उनमें से 30 छात्राएं हैं।
April 29, 2024 | 05:17 PM IST
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का आयोजन 1 मार्च से 28 मार्च तक सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में किया है। इस वर्ष, 85,000 से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
April 29, 2024 | 05:02 PM IST
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा में इस वर्ष कुल 43,964 लड़के शामिल हुए थे, जिनमें से 30,572 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, एचपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में कुल 41,575 लड़कियां शामिल हुई थी, जिनमें से 32,520 छात्राएं इस परीक्षा में पास हुई हैं। इस वर्ष लड़कों की अपेक्षा लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत बेहतर रहा।
April 29, 2024 | 04:49 PM IST
रैंक 1 - शाव्या कुमार: 500 में से 490 अंक - 98%
रैंक 2 - गुरप्रीत कौर: 488 अंक - 97.60%
रैंक 3 - दिव्यांश अग्रावल - 487 अंक - 97.40%
रैंक 3 - ईशा ठाकुर - 487 अंक - 97.40%
रैंक 4 - प्रियंका - 480 अंक - 96%
रैंक 4 - पीयूष संख्यान - 480 अंक - 96%
रैंक 5 - कनिका कौंडल - 479 अंक - 95.80%
April 29, 2024 | 04:39 PM IST
हिमाचल प्रदेश कक्षा 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2024 के साथ ही विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम की संयुक्त टॉपर मेरिट सूची भी जारी की गई है। एचपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट टॉप-10 में 41 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है, जिनमें से 30 लड़कियां शामिल हैं। एचपी बोर्ड इंटर टॉपर्स लिस्ट 2024 में सरकारी स्कूल के 10 और निजी स्कूल के 31 विद्यार्थियों के नाम हैं।
April 29, 2024 | 04:25 PM IST
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 परिणाम लिंक जल्द ही hpbose.org पर सक्रिय हो जाएगा। छात्र रोल नंबर का उपयोग करके अपने अंक देख सकते हैं।
April 29, 2024 | 04:13 PM IST
April 29, 2024 | 04:07 PM IST
April 29, 2024 | 03:53 PM IST
April 29, 2024 | 03:51 PM IST
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं परीक्षा में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना की छात्रा अर्शिता ने आर्ट्स स्ट्रीम में 12वीं कक्षा की अंतिम परीक्षा में 490/500 या 98 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है।
April 29, 2024 | 03:47 PM IST
April 29, 2024 | 03:39 PM IST
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं परीक्षा में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जसूर के शाव्य ने कॉमर्स स्ट्रीम में कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा में 490/500 या 98 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है।
April 29, 2024 | 03:38 PM IST
हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस साल, 43,964 लड़कों ने HPBOSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2024 दी थी जिनमें से 30,572 छात्र पास हुए हैं। वहीं 41,575 लड़कियों में से 32,520 लड़कियां पास हुई हैं।
April 29, 2024 | 03:37 PM IST
एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में 5.64 प्रतिशत अंकों की कमी देखी गई है। पिछले साल पास प्रतिशत 79.4 फीसदी था, जो इस साल गिरकर 73.76 फीसदी हो गया है।.
April 29, 2024 | 03:26 PM IST
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में कुल 85,777 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 63,092 उत्तीर्ण हुए हैं। जिनका पास प्रतिशत 73.76 फीसदी रहा है।
April 29, 2024 | 03:20 PM IST
हिमाचल प्रदेश बोर्ड एक सप्ताह में 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। 98.80 फीसदी अंक हासिल कर कामाक्षी शर्मा ने 12वीं में टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं।
April 29, 2024 | 03:15 PM IST
हिमाचल प्रदेश 12वीं परीक्षा में विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम की संयुक्त मेरिट सूची जारी की गई है।
April 29, 2024 | 03:09 PM IST
हिमाचल प्रदेश 12वीं रिजल्ट के टॉप 10 में 41 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है, जिनमें से 30 बालिकाएं हैं।
April 29, 2024 | 03:05 PM IST
एचपीबीओएसई की तरफ से जारी एचपी बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 73.76 प्रतिशत है।
April 29, 2024 | 03:03 PM IST
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है।
April 29, 2024 | 02:54 PM IST
HPBOSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।
April 29, 2024 | 02:49 PM IST
एचपी बोर्ड 12वीं 2024 के परिणामों से असंतुष्ट छात्रों के पास पुनर्मूल्यांकन का अनुरोध करने का विकल्प है। उन्हें पुनर्मूल्यांकन फॉर्म भरना करना होगा और इसे लागू शुल्क के साथ hpbose.org के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा।
April 29, 2024 | 02:44 PM IST
HPBOSE 12वीं परिणाम 2024 के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। एचपी बोर्ड परीक्षा परिणाम लिंक 12वीं परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद सक्रिय हो जाएगा।
April 29, 2024 | 02:38 PM IST
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का आयोजन 1 मार्च से 28 मार्च तक सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में किया है। इस वर्ष, 85,000 से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
April 29, 2024 | 02:28 PM IST
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की तरफ से दोपहर 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू कर दी जाएगी, जिसके माध्यम से रिजल्ट जारी किया जाएगा।
April 29, 2024 | 02:20 PM IST
HPBOSE कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च को शुरू हुईं और 28 मार्च को समाप्त हुईं। परीक्षाएं एक ही सत्र में, सुबह 8.45 बजे से दोपहर तक, पेन और पेपर मोड में आयोजित की गईं।
April 29, 2024 | 02:10 PM IST
एचपी बोर्ड प्लस टू रिजल्ट 2023 में 20 मई को जारी किया गया था। इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट करीब 20 दिन पहले जारी किया जा रहा है। एचपी बोर्ड 12th रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स आज दोपहर दो बजे के बाद अपना एचपी बोर्ड धर्मशाला 12वीं कक्षा परिणाम देख सकेंगे।
April 29, 2024 | 02:00 PM IST
जो छात्र अपने एचपी बोर्ड 12वीं के नतीजों से असंतुष्ट हैं, उनके पास अपनी उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराने का विकल्प भी होगा। पुनर्मूल्यांकन एचपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों के पास थ्योरी में कम से कम 20% अंक होने चाहिए।
April 29, 2024 | 01:41 PM IST
एचपीबीओएसई इंटरमीडिएट परिणाम 2024 छात्र वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर और एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं। एमएमएस के माध्यम से परिणाम देखने के लिए छात्रों को मोबाइल के मैसेज बॉक्स में HP12 <रोल नंबर> टाइप करके मैसेज को 5676750 नंबर भेजना होगा। इसके बाद एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट मोबाइल पर प्रदर्शित होगा।
April 29, 2024 | 01:23 PM IST
हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड स्कोरकार्ड में छात्र अपना नाम, स्कूल का नाम, रोल नंबर, रोल कोड, विषय वार प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, परिणाम की स्थिति सहित अन्य विवरण देख सकेंगे। एचपी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल में कुल मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा।
April 29, 2024 | 01:05 PM IST
April 29, 2024 | 12:54 PM IST
पिछले शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में कुल 1,05,369 छात्र 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 83,418 छात्र सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 79.4% दर्ज किया गया। इसके अलावा, 13,335 कंपार्टमेंट अभ्यर्थी थे।
April 29, 2024 | 12:45 PM IST
April 29, 2024 | 12:31 PM IST
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर एचपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 के परिणाम जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे आज, 29 अप्रैल, 2024 को दोपहर 2 बजे के बाद हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
April 29, 2024 | 12:18 PM IST
एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 2 मार्च से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी।
April 29, 2024 | 12:08 PM IST
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) द्वारा आज यानी 29 अप्रैल को एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद हिमाचल प्रदेश इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट जांच सकेंगे।