HP TET 2024: एचपी टीईटी पंजीकरण की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के 31 मई तक बढ़ी, परीक्षा 22 जून से
Abhay Pratap Singh | May 29, 2024 | 12:28 PM IST | 2 mins read
हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य व रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को 800 रुपये व 500 रुपये शुल्क देना होगा।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (HP TET 2024) के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। संशोधित शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार अब बिना विलंब शुल्क के 31 मई तक एचपी टीईटी 2024 रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इसके अलावा, उम्मीदवार 300 रुपये विलंब शुल्क का भुगतान कर HP TET 2024 आवेदन फॉर्म 3 जून तक ऑनलाइन माध्यम में भर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के लिए कैंडिडेट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये शुल्क देना होगा। इसके अलावा, एससी/ एसटी/ ओबीसी/ पीएच (दिव्यांग) श्रेणी के कैंडिडेट को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा।
HP TET 2024 आवेदन सुधार विंडो 4 जून से 6 जून तक खुली रहेगी। एचपी टेट आवेदन फॉर्म में पंजीकृत उम्मीदवार व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण में आवश्यक बदलाव कर सकेंगे। HP TET 2024 परीक्षा 22 जून से 13 जुलाई तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
HP TET 2024: आवेदन कैसे करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एचपी टेट 2024 के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध TET अनुभाग में जाएं।
- आवेदन से संबंधित जानकारी स्क्रीन पर पढ़ें।
- नए कैंडिडेट New Registration पर क्लिक करें।
- आवश्यक डिटेल दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन करें।
- विवरण को जांचें और Save पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर लें।
HP TET Registration 2024: पात्रता मानदंड
उम्मीदवार नीचे एचपी टीईटी 2024 पात्रता मानदंड देख सकते हैं।
|
पात्रता मापदंड |
प्राथमिक शिक्षक |
उच्च प्राथमिक शिक्षक |
|---|---|---|
|
शैक्षणिक योग्यता |
वरिष्ठ माध्यमिक में न्यूनतम 50% अंक तथा प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा। |
50% कुल अंकों के साथ स्नातक और 1 वर्षीय शिक्षा स्नातक (बीएड) (उत्तीर्ण या उपस्थित)। |
|
50% कुल अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी और 4 वर्षीय बीईएलएड (उत्तीर्ण या उपस्थित)। |
एनसीटीई मानकों के अनुसार, 45% कुल अंकों के साथ स्नातक और 1 वर्षीय बीएड (उत्तीर्ण या उपस्थित)। |
|
|
50% कुल अंकों के साथ स्नातक एवं प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा। |
||
|
50% कुल अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी और 4 वर्षीय बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (बीईएलएड) (उत्तीर्ण या उपस्थित) |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र