HBSE 10th, 12th Result 2024: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं अक्टूबर परीक्षा परिणाम जारी, bseh.org.in पर करें चेक
Santosh Kumar | November 26, 2024 | 12:51 PM IST | 1 min read
हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं अक्टूबर परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Nowनई दिल्ली: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) ने अक्टूबर में आयोजित हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बीएसईएच एचओएस परीक्षा 2024 16 अक्टूबर से 9 नवंबर तक आयोजित की गई थी। हरियाणा ओपन स्कूल रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं अक्टूबर परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। हरियाणा ओपन स्कूल (एचओएस) के लिए छात्रों को पास होने के लिए सभी विषयों में 33% अंक चाहिए।
Haryana Board Result 2024: सप्लीमेंट्री रिजल्ट भी जारी
बोर्ड ने ओपन स्कूल के साथ-साथ सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया है। विद्यार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका की पुनर्जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए 20 दिन के भीतर बोर्ड की वेबसाइट पर निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।
10वीं- 12वीं के परिणाम में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक, ग्रेड या प्रतिशत जैसे विवरण शामिल हैं। बोर्ड ओपन स्कूल रिजल्ट उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने नियमित स्कूल के बजाय ओपन स्कूल से पढ़ाई की है।
HBSE 10th, 12th Result 2024: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एचबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर, एचबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- एचबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें अपने अंक देखें और रिजल्ट डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी