HBSE 12th Result 2024: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कों से 5.62% अधिक लड़कियां हुईं उत्तीर्ण
Abhay Pratap Singh | April 30, 2024 | 04:16 PM IST | 1 min read
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2024 में लगभग 2.13 लाख छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 6,169 छात्र परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे।
नई दिल्ली: हरियाणा बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 में इस वर्ष लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों से 5.62% अधिक रहा है। एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024 में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.14% दर्ज किया गया है, जबकि 82.52 प्रतिशत लड़के हरियाणा कक्षा 12वीं बोर्ड रिजल्ट में उत्तीर्ण हुए हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस परीक्षा में शामिल 105,993 छात्राओं में से 93,418 लड़कियां पास हुई। जबकि 107,511 छात्रों में से 88,718 लड़के पास हुए हैं। एचबीएसई बोर्ड 12वीं परिणाम में छात्राओं का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2024 में लगभग 2.13 लाख छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 6,169 छात्र परीक्षा में असफल रहे। एचबीएसई 12वीं परिणाम 2024 में 1,82,136 छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए छात्र हरियाणा बोर्ड सप्लीमेंट्री बोर्ड एग्जाम 2024 में शामिल हो सकते हैं।
इस साल, हरियाणा कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 में महेंद्रगढ़ जिला का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा, जबकि नूंह जिला में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे कम दर्ज किया गया है। बता दें कि, हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल हुए छात्र 20 दिनों के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
HBSE 12th Result 2024: स्कूलों का उत्तीर्ण प्रतिशत
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2024 में सरकारी और निजी स्कूलों तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत नीचे देख सकते हैं:
- राजकीय विद्यालयों का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.35% रहा है।
- निजी विद्यालयों का पास प्रतिशत 88.12% दर्ज किया गया है।
- ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 86.17% रहा है।
- शहरी क्षेत्र के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.53% है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार