Gujarat PGCET 2024: गुजरात पीजीसीईटी परीक्षा तिथियों में भारी बारिश के चलते किया गया बदलाव, नई तिथि घोषित
Abhay Pratap Singh | July 29, 2024 | 06:49 PM IST | 2 mins read
नोटिस के अनुसार, “गुजरात पीजीसीईटी 2024 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हाल टिकट, परीक्षा स्लॉट समय और परीक्षा केंद्र वही रहेंगे।”
नई दिल्ली: एडमिशन कमेटी फॉर प्रोफेशनल कोर्सेज (ACPC) ने गुजरात पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 (Gujarat PGCET 2024) की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया है। संशोधित एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, अब गुजरात पीजीसीईटी 2024 परीक्षा 3 और 4 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
गुजरात राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण गुजरात पीजीसीईटी 2024 परीक्षा की तिथियों में संशोधन किया गया है। बताया गया कि, गुजरात पीजीसीईटी 2024 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हाल टिकट, परीक्षा स्लॉट समय और परीक्षा केंद्र वही रहेंगे।
संस्थान ने बताया कि, “संशोधित पीजीसीईटी 2024 परीक्षा तिथियों के साथ काउंसलिंग कार्यक्रम 30 जुलाई 2024 को समिति की वेबसाइट पर मौसम की स्थिति की समीक्षा के बाद जारी किया जाएगा।”
गुजरात पीजीसीईटी 2024 परीक्षा GATE और GPAT उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। गुजरात पीजीसीईटी के माध्यम से उम्मीदवारों को मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग (ME), मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (MTech), मास्टर ऑफ प्लानिंग (MPlan), मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर (MArch) और मास्टर ऑफ फार्मेसी (MPharm) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया, “सभी छात्रों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए 27 जुलाई और 28 जुलाई को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। संशोधित परीक्षा तिथियां अगले शनिवार और रविवार यानी 3.08.2024 और 04.08.2024 हैं।”
Gujarat PGCET 2024: परीक्षा कार्यक्रम
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी से गुजरात पीजीसीईटी 2024 के लिए विषयवार परीक्षा तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| ग्रुप | कोर्स | तिथि और समय |
|---|---|---|
|
1 |
केमिकल इंजीनियरिंग (सीएच) |
3 अगस्त, सुबह 10 बजे से 11:40 बजे तक |
|
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (ईई) |
||
|
मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर (एमआर्क) |
||
|
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग (एई) |
||
|
2 |
इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार (ईसी) |
3 अगस्त, दोपहर 1 बजे से 2:40 बजे तक |
|
धातुकर्म (एमटी) |
||
|
पर्यावरण इंजीनियरिंग (एनई) |
||
|
खाद्य इंजीनियरिंग (एफई) |
||
|
3 |
बायो-मेडिकल इंजीनियरिंग (बीएम) |
3 अगस्त, शाम 4 बजे से 5:40 बजे तक |
|
मास्टर ऑफ प्लानिंग (एमप्लान) |
||
|
फार्मेसी (पीवाई) |
||
|
4 |
सिविल इंजीनियरिंग (सीई) |
4 अगस्त, सुबह 10 बजे से 11:40 बजे तक |
|
मेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग (एमसी) |
||
|
टेक्सटाइल इंजीनियरिंग (टीई) |
||
|
5 |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एमई) |
4 अगस्त, दोपहर 1 बजे से 2:40 बजे तक |
|
इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल (आईसी) |
||
|
कंप्यूटर इंजीनियरिंग एवं सूचना प्रौद्योगिकी (सीओ) |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार