GSEB HSC Hall Ticket 2024: गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग के लिए हाल टिकट जारी, 11 मार्च से होगा एग्जाम
Abhay Pratap Singh | March 1, 2024 | 03:12 PM IST | 1 min read
जीएसईबी एचएससी विज्ञान बोर्ड परीक्षा 2024 का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना प्रवेश पत्र संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।
नई दिल्ली: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) ने कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए जीएसईबी एचएससी हाल टिकट 2024 जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग (एचएससी) प्रवेश पत्र जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर स्कूल द्वारा डाउनलोड किया जा सकेगा।
गुजरात बोर्ड एग्जाम कक्षा 12वीं के स्टूडेंट के लिए विद्यालयों द्वारा स्कूल इंडेक्स नंबर और मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी की मदद से लॉगिन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जाएगा। डाउनलोड एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल कर स्कूल द्वारा छात्रों को वितरित किया जाएगा। विज्ञान वर्ग कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 11 मार्च 2024 से आयोजित होगी।
जीएसईबी क्लास 12 साइंस बोर्ड एग्जाम का आयोजन दो पालियों में कराया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक होगी। वहीं, सेकेंड शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 6:15 बजे तक सवा तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा।
गुजरात बोर्ड ने स्कूलों से जीएसईबी कक्षा 12 विज्ञान हाल टिकट 2024 का प्रिंटआउट लेने और उम्मीदवार के आवेदन पत्र के साथ मिलान करके प्रवेश पत्र में दिए गए विषयों को सत्यापित करने को कहा है। बोर्ड ने हाल टिकट में परीक्षार्थी की फोटो चिपकाने और कक्षा शिक्षक व प्राचार्य के हस्ताक्षर निर्धारित स्थानों पर करने के भी निर्देश दिए हैं।
GSEB HSC Hall Ticket 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
स्कूल प्राचार्य नीचे दिए गए चरणों का पालन कर कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
- इसके बाद एचएससी साइंस हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करें।
- नयी विंडो में स्कूल इंडेक्स नंबर, ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- हॉल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
- हॉल टिकट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट छात्रों को वितरित करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई