GSEB Board Exam Date 2025: गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा टाइम टेबल gseb.org पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | October 16, 2024 | 01:43 PM IST | 2 mins read
गुजरात बोर्ड 2025 एसएससी (SSC) और एचएससी (HSC) की परीक्षाएं 27 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
नई दिल्ली: गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने एसएससी (कक्षा 10वीं) और एचएससी (कक्षा 12वीं) बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए समय सारिणी की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर गुजरात बोर्ड एसएससी, एचएससी 2025 एग्जाम टाइम टेबल की जांच कर सकते हैं।
बोर्ड ने अधिसूचना में कहा कि गुजरात बोर्ड एसएससी परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी और 10 मार्च को समाप्त होंगी। वहीं, एचएससी परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी और 13 मार्च, 2025 को समाप्त होंगी। गुजरात बोर्ड 2025 परीक्षा परिणाम की घोषणा अप्रैल 2025 के अंत तक की जा सकती है।
विज्ञान स्ट्रीम के छात्रों के लिए बोर्ड 2025 परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी, जिसमें पहले भाग में ओएमआर मोड का उपयोग किया जाएगा। विज्ञान के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 6 फरवरी 2025 को निर्धारित की गई हैं। वहीं, स्कूलों को 21 फरवरी तक प्रैक्टिकल अंक ऑनलाइन जमा करने होंगे।
Also read CBSE 2025: सीबीएसई ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं में अटेंडेंस के लिए जारी की गाइडलाइन
गुजरात बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं वोकेशनल कोर्स को छोड़कर सभी विषय 80 अंकों के होंगे। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। गुजरात बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं विषय के अनुसार सुबह और शाम की पाली में आयोजित की जाएंगी।
गुजरात बोर्ड ने हाल ही में कक्षा 9 से 12 के लिए विषयवार प्रश्न बैंक जारी किए थे। कक्षा 9 से 11 के लिए वार्षिक परीक्षाएं 7 अप्रैल से 19 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
GSEB Gujarat board SSC, HSC Time Tables: कैसे डाउनलोड करें
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार आसानी से गुजरात बोर्ड हाई स्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा तिथि की जांच कर सकते हैं:
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
- होमपेज पर, कक्षा 10/12 परीक्षा तिथि 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल प्रदर्शित होगी।
- कैंडिडेट इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें