GSEB 10th Result 2024: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट gseb.org पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Saurabh Pandey | May 11, 2024 | 07:09 AM IST | 1 min read
गुजरात बोर्ड की तरफ से सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (एसएससी) कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 मार्च से 22 मार्च, 2024 तक आयोजित की थी।
नई दिल्ली : गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसएचएसईबी) गांधीनगर, की तरफ से गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जीएसईबी एसएससी परीक्षा में शामिल छात्र अपना जीएसईबी एसएससी (10वीं) रिजल्ट 2024 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
गुजरात जीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपनी सीट नंबर दर्ज करना होगा। जीएसईबी सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (एसएससी) कक्षा 10वीं के रिजल्ट 2024 के साथ बोर्ड ने टॉपर सूची, उत्तीर्ण प्रतिशत और लिंग-वार उत्तीर्ण प्रतिशत की घोषणा की है।
बता दें कि गुजरात बोर्ड की तरफ से सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (एसएससी) कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 मार्च से 22 मार्च, 2024 तक आयोजित की थी।
जीएसईबी एसएससी परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को कम से कम डी ग्रेड हासिल करना होगा। दिव्यांग छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 20% अंक प्राप्त करने होंगे। जो लोग E1 या E2 ग्रेड प्राप्त करते हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना होगा और परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।
Also read GSEB HSC Result 2024: गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट gseb.org पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Gujarat Board SSC Result 2024: डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
- होमपेज पर गुजरात बोर्ड एसएससी परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी सीट नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- जीएसईबी एसएससी परिणाम 2024 गुजरात बोर्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और इसे सेव कर लें।
अगली खबर
]CGBSE Board 10th Topper List 2024: सीजीबीएसई बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट जारी, जशपुर की सिमरन ने किया टॉप
जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर छत्तीसगढ़ मैट्रिक रिजल्ट 2024 देख सकते हैं। बोर्ड ने परिणाम के साथ सीजीबीएसई बोर्ड 10वीं टॉपर सूची भी घोषित की है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी